राज्य

स्व-गणना को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता व सहायता शिविर आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्व-गणना को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता व सहायता शिविर आयोजित

निदेशालय की तकनीकी टीम ने स्व-गणना प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया और कई प्रतिभागियों की ऑनलाइन स्व-गणना भी पूरी कराई।

27 नवम्बर 2026, देहरादून: जनगणना-2027 के तहत डिजिटल स्व-गणना को बढ़ावा देने के लिए जनगणना कार्य निदेशालय ने दून विश्वविद्यालय में जागरूकता व सहायता शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया बताई।

उन्होंने युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान निदेशालय की तकनीकी टीम ने स्व-गणना प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया और कई प्रतिभागियों की ऑनलाइन स्व-गणना भी पूरी कराई। दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय की ओर से अभियान में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया।

संलग्न- फोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।