खेल

स्व. राजा वीरभद्र सिंह मैमोरियल चौथी बैडमिंटन प्रतियोगिता का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्व. राजा वीरभद्र सिंह मैमोरियल चौथी बैडमिंटन प्रतियोगिता का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ

सितंबर 19, सोलन (हिमाचल प्रदेश): सोलन जिला के कुम्हारहट्टी में आज से दो दिवसीय ओपन राजा वीरभद्र सिंह मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। इस राष्ट्रीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने किया, वहीं इस अवसर पर कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी वशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

इस दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 18 राज्यों के सैकड़ों खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता हिमाचल के कद्दावर नेता व भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह की याद में आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बताया कि यह प्रतियोगिता भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व.

राजा वीरभद्र सिंह की याद में आयोजित की जा रहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं नशे पर प्रहार करती हैं व नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ अभियान चलाये हुए है व इस तरह की प्रतियोगिताओ से खिलाड़ियों में खेल भावना उत्पन्न होती है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।