राज्य

स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा, वर्षांत तक ओडीएफ 5 स्टार का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा, वर्षांत तक ओडीएफ 5 स्टार का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

गिरिडीह में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा के दौरान राज्य निदेशक रंजिता हेंब्रम ने अधिकारियों को वर्ष के अंत तक ओडीएफ 5 स्टार का लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजना के लिए धन की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है।

Short Headline: स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा, वर्षांत तक ओडीएफ 5 स्टार का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

Location: Giridih, Jharkhand

04 नवंबर, गिरिडीह: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना की गिरिडीह परिसदन में समीक्षा की गई। इस दौरान झारखंड की राज्य निदेशक रंजिता हेंब्रम ने मिशन से जुड़े अधिकारियों के साथ योजना की प्रगति और लक्ष्य प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इस वर्ष के अंत तक निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया।

राज्य निदेशक ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मार्च 2027 में समाप्त हो रहा है, लेकिन झारखंड की स्थिति अभी भी देश में निचले पायदान पर है। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन के लिए धन की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद अपेक्षित उपलब्धि हासिल नहीं हो पा रही है।

वीओ1 भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की गिरिडीह परिसदन में समीक्षा की गई। स्वच्छ भारत मिशन के झारखंड डायरेक्टर रंजिता हेंब्रम ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से जुड़े अधिकारियों को इस वर्ष के अंत तक शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने समीक्षा करते हुए कहा कि यह मिशन वर्ष 2027 के मार्च में समाप्त हो रही है, लेकिन अब तक झारखण्ड देश में निचले पायदान पर ही खड़ा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस मिशन के लिए धन की कोई कमी नहीं है फिर भी अपेक्षित उपलब्धि प्राप्त नहीं हो पा रही है।

बाइट-रंजिता हेंब्रम

वीओ- 2 राज्य निदेशक रंजिता हेंब्रम ने समीक्षा के दौरान अधिकारियों को ओडीएफ 5 स्टार के लक्ष्य तय कर पूरा करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष के अंत तक हर हाल में झारखंड में ओडीएफ 5 स्टार का लक्ष्य प्राप्त करें अधिकारी। उन्होंने बताया सरकार घरों में शौचालय का निर्माण कराने के लिए ग्रामीणों को 12 हजार रुपए की एक प्रोत्साहन राशि भी दे रही है।

बाइट -रंजिता हेंब्रम

फाइनल वीओ-समीक्षा के दौरान राज्य निदेशक ने पेयजल और स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता और डीडीसी सेे भी लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग करने का आग्रह किया है। लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।