राज्य

स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बरेका के निर्माण में जनभागीदारी का आह्वान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बरेका के निर्माण में जनभागीदारी का आह्वान

वाराणसी में रेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन एवं महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बनारस रेल इंजन कारखाना में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं।इसी क्रम में आज सूर्य सरोवर में संरक्षा विभाग के तत्वावधान में मेगा स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान का नेतृत्व उप मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री पलाश सक्सेना ने किया। इस अवसर पर जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार की उपस्थिति में संरक्षा विभाग, जन संपर्क विभाग के कर्मचारियों एवं सूर्य सरोवर संरक्षण क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।अभियान के दौरान सूर्य सरोवर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई की गई तथा एकत्रित कूड़ा-कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

सूर्य सरोवर संरक्षण क्लब के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए सरोवर एवं इसके आसपास के प्राकृतिक परिवेश को स्वच्छ, सुंदर एवं संरक्षित बनाए रखने का संदेश दिया।इस अवसर पर उप मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री पलाश सक्सेना एवं जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वच्छ एवं स्वस्थ परिवेश के निर्माण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संकल्प है।

सूर्य सरोवर जैसे प्राकृतिक एवं महत्वपूर्ण स्थलों की स्वच्छता और संरक्षण में सामूहिक सहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। बरेका द्वारा स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि सूर्य सरोवर संरक्षण क्लब की सक्रिय सहभागिता से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को और बल मिलता है।

ऐसे सामूहिक प्रयास स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण-अनुकूल बरेका के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।बरेका में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत कार्यालयों, आवासीय परिसरों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से संबंधित गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।