देश

स्वच्छ सर्वेक्षण में जयपुर को मिला राजस्थान का स्वच्छतम शहर होने का गौरव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्वच्छ सर्वेक्षण में जयपुर को मिला राजस्थान का स्वच्छतम शहर होने का गौरव

जयपुर, 12 नवंबर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राजस्थान ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देशभर में आयोजित स्वच्छता के प्रतिष्ठित सर्वेक्षण में जयपुर को राजस्थान का स्वच्छतम शहर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। नगरीय विकास और आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-26 में जयपुर को राजस्थान के स्वच्छतम शहर का पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई है।

सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों का प्रतिफल है। स्वच्छता, बेहतर कचरा प्रबंधन, जल प्रबंधन और नागरिक सहभागिता को लेकर जयपुर में किए जा रहे प्रयासों को इस सम्मान से राष्ट्रीय पहचान मिली है। मंत्री खर्रा ने जनभागीदारी की भावना के साथ स्वच्छता को अपनी जीवनशैली बनाने और जयपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में देश के अग्रणी शहरों में स्थापित करने का सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जयपुर नगर निगम मेयर सुनील कोठरी ओर प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग, रवि जैन तथा जयपुर नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने पुरस्कार प्राप्त किया।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025‑26 में जयपुर को राजस्थान का स्वच्छतम शहर घोषित किया गया। यह सर्वेक्षण भारत सरकार द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें शहरों की स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक सुविधाओं का मूल्यांकन होता है। जयपुर का यह सम्मान दर्शाता है कि शहर ने नयी नीतियों और नागरिक भागीदारी से अपने पर्यावरणीय मानकों को बढ़ाया है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य के विकास के लिए एक प्रेरणा है और अन्य नगरों को भी स्वच्छता सुधारने के लिए प्रोत्साहित करती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।