देश

स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार: नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, सूरत दूसरे स्थान पर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार: नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, सूरत दूसरे स्थान पर

11 नवंबर, नई दिल्ली: नवी मुबंई देश का सबसे स्वच्छ शहर बन गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में राष्ट्रीय स्वच्छ शहर श्रेणी में नवी मुंबई ने पहला, सूरत ने दूसरा और विजयवाड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किये।

वहीं, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जीवीएमसी विशाखापट्टनम ने बाजी मारी जबकीजबलपुर दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर रहा। 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में उज्जैन ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों में देवास पहले नम्बर पर रह जबकी एनडीएमसी दूसरे और सागर तीसरे स्थान पर रहा।

20 हजार से 50 हजार की आबादी वाले शहरों में विटा ने पहला स्थान हासिल किया। जबकि 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में बिल्हा ने सबको पीछे छोड़ दिया। सबसे स्वच्छ रिवर फ्रंट रीवा रहा। पुरी को सबसे स्वच्छ तटीय शहर घोषित किया गया। वहीं रुद्रपुर सबसे स्वच्छ हिमालयी शहर बना। स्वच्छता के क्षेत्र में शहरों के बीच सहयोग और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ शहर जोड़ी श्रेणी में भी पुरस्कार दिए गए।

इसमें अहमदाबाद सबसे श्रेष्ठ मैंटर और सानंद को सबसे श्रेष्ठ मेंटी शहर घोषित किया गया। इसके साथ ही राज्यों के सबसे स्वच्छ शहरों को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में वैज्ञानिक नवाचार की और तकनीक भूमिका लगातार बढ़ रही है। स्टार्टअप और वैज्ञानिक संस्थानों के सहयोग से युवा स्वच्छता से जुड़ी चुनौतियों के नए समाधान विकसित कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने तेजी से विकसित हो रहे टियर-2 और टियर-3 शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया। वीडियो कैप्शन- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किये (@NMMConline).

💡 पृष्ठभूमि (Background)

स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत हर वर्ष आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण में नवी मुंबई को 2025-26 की राष्ट्रीय स्वच्छ शहर श्रेणी में प्रथम स्थान मिला, जबकि सूरत और विजयवाड़ा ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नवी मुंबई की सार्वजनिक स्वच्छता नीतियों और नागरिक सहभागिता की सफलता को दर्शाती है, तथा अन्य शहरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती है। आम जनता पर इसका प्रभाव यह हो सकत

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।