देश

स्वच्छता अभियान 6.0 में ई-कचरे के निस्तारण पर जोर: डॉ. जितेंद्र सिंह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्वच्छता अभियान 6.0 में ई-कचरे के निस्तारण पर जोर: डॉ. जितेंद्र सिंह

अक्टूबर 05, नई दिल्ली: विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 को आगे बढ़ाने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में 2 अक्टूबर से शुरू हुए विशेष अभियान के तहत चल रहे स्वच्छता कार्यों का जायजा लिया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकारी परिसरों, कमरों और स्टोर रूम से अनुपयोगी वस्तुओं और पुराने फर्नीचर को हटाना, कबाड़ और ई-कचरे का व्यवस्थित निस्तारण तथा कार्यस्थल का बेहतर उपयोग अभियान के प्रमुख लक्ष्यों में शामिल है।

केंद्रीय मंत्री ने कचरे के व्यवस्थित निस्तारण और कार्यस्थल को सुव्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘वेस्ट टू वेल्थ’ अभियान पर भी विशेष जोर देने की बात कही। बाइट: डॉ. जितेंद्र सिंह, केंद्रीय प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत मंत्री (वीडियो कैप्शन: विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में चल रहे स्वच्छता कार्यों का जायजा लिया।)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

स्वच्छता अभियान 6.0 के अंतर्गत ई‑कचरे के निस्तारण पर जोर देने वाली यह खबर एक नई दिशा दर्शाती है, जहाँ सरकारी परिसरों से पुराने फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक कचरे को हटाकर पर्यावरणीय स्वच्छता को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि ई‑कचरे में विषैले धातु और रासायनिक पदार्थ होते हैं, जो यदि सही तरीके से निस्तारित न हों तो मिट्टी, जल और हवा को प्रदूषित कर सकते हैं। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक रहेगा—स्वच्छ वातावरण, स्वास्थ्य जोखिमों में कमी और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, जिससे नाग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।