अपराध

स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश के लिए बना उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश के लिए बना उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में पुरस्कार प्रदान किए। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और आयुक्त नगरीय कल्याण संकेत भोंडवे ने राज्य सरकार की ओर से पुरस्कार ग्रहण किये।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर को स्वच्छ शहर जोड़ी-मेंटर, देपालपुर को स्वच्छ शहर जोड़ी-मेंटी, जबलपुर को 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले वर्ग में स्वच्छ शहर रैंक-2, उज्जैन को 3 लाख से 10 लाख जनसंख्या वर्ग में स्वच्छ शहर रैंक-1, देवास को 50 हजार से 3 लाख जनसंख्या वर्ग में स्वच्छ शहर रैंक-1, सागर को इसी वर्ग में स्वच्छ शहर रैंक-3, बुधनी को 20 हजार से कम जनसंख्या वर्ग में स्वच्छ शहर रैंक-3, रीवा को स्वच्छ रिवर फ्रंट शहर रैंक-1 तथा ग्वालियर को स्वच्छ सिटी अवार्ड प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में प्रदेश के सर्वाधिक 9 शहरों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर नई दिल्ली में आयोजित अभिनंदन समारोह में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सफाई मित्रों और नागरिकों के सामूहिक परिश्रम का परिणाम है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन प्रारंभ कर देश में स्वच्छता की नई चेतना जागृत की। पिछले 12 वर्षों में स्वच्छता के प्रति देशवासियों के व्यवहार और सोच में सकारात्मक बदलाव आया है। मध्यप्रदेश स्वच्छता के क्षेत्र में देश के लिए उदाहरण बन चुका है। हमारे प्रयासों, नवाचारों, इच्छाशक्ति और जनभागीदारी ने प्रदेश को स्वच्छता के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देश के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में मध्यप्रदेश के सर्वाधिक 9 शहरों को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। इस वर्ष कुल 57 राष्ट्रीय पुरस्कारों में से 9 पुरस्कार प्रदेश को मिले हैं। यह उपलब्धि स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश की निरंतर प्रगति और प्रभावी प्रयासों को दर्शाती है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा पाई है। यह विषय राज्य द्वारा लागू किए गए ‘स्वच्छता अभियान’ और उसके प्रभावी कार्यान्वयन को दर्शाता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा पुरस्कार प्रदान करने से राज्य की उपलब्धियों को राष्ट्रीय मान्यता मिली है, जो अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है, क्योंकि इससे स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार होगा।

🎙️ जनता का संदेश का मत

स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश का प्रयास हमें दिखाता है कि जब समाज एकजुट होकर किसी साझा लक्ष्य पर काम करे, तो परिवर्तन संभव है। यह उदाहरण हमें यह सिखाता है कि हर नागरिक की छोटी-छोटी कोशिशें—कचरा न फेंकना, पानी का संरक्षण, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता—सामूहिक रूप से बड़े बदलाव लाती हैं। हमें अपने घर, गली और शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए, क्योंकि स्वच्छता ही स्वस्थ समाज की नींव है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।