देश

स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर का जलवा, मिला स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी अवॉर्ड

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्वच्छता सर्वेक्षण में जयपुर का जलवा, मिला स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी अवॉर्ड

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में जयपुर को स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले राष्ट्रीय सम्मान को महापौर सुनील कोठारी ने जयपुरवासियों और स्वच्छता कर्मियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया।

जयपुर, 12 नवम्बर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में जयपुर ने स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी अवॉर्ड अपने नाम किया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जयपुर को इस राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। इस उपलब्धि को लेकर जयपुर महापौर सुनील कोठारी ने डीडी न्यूज से बातचीत करते हुए इसे पूरे शहर के लिए गौरव का विषय बताया।

महापौर सुनील कोठारी ने कहा कि यह सम्मान जयपुर की सामूहिक मेहनत, जनसहभागिता और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व और राजस्थान सरकार के निरंतर प्रयासों को समर्पित किया।

महापौर ने कहा कि इस सम्मान का वास्तविक श्रेय जयपुर की जागरूक जनता, दिन-रात मेहनत करने वाले स्वच्छता कर्मियों, नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और स्वच्छता अभियान से जुड़े प्रत्येक सहयोगी को जाता है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण रही है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक संस्कार और सामूहिक जिम्मेदारी है। महापौर के रूप में उनका संकल्प है कि जयपुर के प्रत्येक वार्ड, गली और मोहल्ले में स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके लिए आधुनिक कचरा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने, स्वच्छ वातावरण विकसित करने और नागरिक सुविधाओं में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

महापौर ने जनसहभागिता को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि शहर की स्वच्छता बनाए रखने में आमजन की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। नगर निगम और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से जयपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए लगातार काम किया जाएगा।

स्वच्छता सर्वेक्षण में मिला यह सम्मान जयपुर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा स्वच्छ और सुंदर जयपुर के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की नई जिम्मेदारी भी है।

बाइट - सुनील कोठारी महापौर, नगर निगम जयपुर

💡 पृष्ठभूमि (Background)

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025‑26 में जयपुर को स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी अवॉर्ड मिला, जिससे शहर की स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता और कार्यान्वयन को मान्यता मिली। यह विषय जयपुर की स्वच्छता सुधार के प्रयासों और सफलताओं को उजागर करता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाती है कि स्थानीय प्रशासन और नागरिकों ने मिलकर शहर को साफ‑सुथरा बनाया है, जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार हुआ है। इसके परिणामस्वरूप नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, पर्यटकों और निवेशकों का आकर्षण बढ़ेगा, और

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।