राज्य

स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान कल से देशभर में शुरू

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान कल से देशभर में शुरू

रायपुर, 16 सितंबर 2026

स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान कल से देशभर में शुरू होगा। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत स्वच्छता के लिए चिन्हित स्थलों और अधिक आवाजाही वाले सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सर्कुलर इकोनॉमी और वेस्ट-टू-वेल्थ पहल के जरिए ‘स्वच्छता से समृद्धि’ को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इस वर्ष अभियान का विषय है- ‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’। यह विषय स्वच्छ और विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में सामूहिक भागीदारी और साझा जिम्मेदारी के महत्व को दर्शाता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।