स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बोकारो में सात किलोमीटर दौड़ का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बोकारो में सात किलोमीटर दौड़ का आयोजन, वेदांता ईएसएल ने किया दौड़ का आयोजन, जिला प्रशासन ने बड़े स्तर पर चलाया स्वच्छता अभियान, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश।
Short Headline: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बोकारो में सात किलोमीटर दौड़ का आयोजन
स्वच्छता का संदेश, बोकारो, मनोज
बोकारो में स्वच्छता अभियान अधिकारियों और आमजनों की दिखी सहभागिता
वेदांता ईएसएल की ओर से दौड़ का आयोजन स्वच्छता और स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
एंकर गांधी जयंती के अवसर पर बोकारो में जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। नमामि गंगे योजना के तहत आयोजित अभियान में उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा समेत अधिकारियों ने श्रमदान किया। वहीं, ईएसएल की ओर से दौड़ आयोजित की गई। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आमजनों की भागीदारी भी दिखी।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ-1 : बोकारो उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान उपायुक्त ने नमामि गंगे अभियान के उद्देश्यों के साथ स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण के महत्व का संदेश भी दिया गया।
बाइट- अजय नाथ झा, उपायुक्त, बोकारो
वीओ-2 : वहीं, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन और बेहतर समाज का महत्वपूर्ण आधार है। लोगों को अपनी दिनचर्या से समय निकालकर घर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई में योगदान देना चाहिए।
बाइट: नाथू सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक, बोकारो
वीओ-3 : वहीं, वेदांता ईएसएल की ओर से पिछले पांच वर्षों से गांधी जयंती पर सात किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष नया मोड़ स्थित बिरसा चौक से दौड़ की शुरुआत हुई, जिसे कंपनी के सीईओ रविश शर्मा और चास के एएसपी वेदांत शंकर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बाइट- रविश शर्मा, सीईओ, वेदांता ईएसएल
अंतिम वीओ स्वच्छता अभियान का संदेश यही रहा कि स्वच्छता केवल किसी विशेष दिन तक सीमित न रहे, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए। प्रशासन के साथ आम लोगों की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण के प्रति जागरूक समाज के निर्माण को मजबूती मिल सकती है।
बोकारो से मनोज की रिपोर्ट।
🎙️ जनता का संदेश का मत
बोकारो की सात किलोमीटर दौड़ से साफ़-सुथरे वातावरण का संदेश मिलता है, परंतु स्वच्छता के लिए सिर्फ़ दौड़ नहीं, रोज़मर्रा की छोटी-छोटी जिम्मेदारियाँ ज़रूरी हैं। अगर किसी की अनदेखी से कचरा फैलता है, तो सामूहिक रूप से सफ़ाई का कार्यक्रम बनाकर समाधान ढूंढें, न कि संघर्ष। इस अभियान से हम सीखें कि समाज की भलाई के लिए व्यक्तिगत प्रयास और सामूहिक सहयोग दोनों अनिवार्य हैं।