राज्य

स्वगणना में मिसाल बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली गांव, शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्वगणना में मिसाल बना पिथौरागढ़ का बगड़तोली गांव, शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल

बगड़तोली गांव के सभी 17 परिवारों के सदस्यों ने ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

27 नवम्बर 2026, पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के बगड़तोली गांव ने जनगणना-2027 के तहत शत-प्रतिशत स्वगणना का लक्ष्य हासिल कर मिसाल पेश की है। इस छोटे से गांव के सभी 17 परिवारों के सदस्यों ने ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कर ली है। करीब 77 की आबादी वाले इस गांव में यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से हासिल हुई है। प्रगणक कलावती धरियाल ने सुपरवाइजर मोहन चंद्र जोशी के सहयोग से ग्रामीणों से संपर्क कर उन्हें स्वगणना के लिए प्रेरित किया। प्रगणक कलावती धरियाल ने कहा कि ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से ही ही यह उपलब्धि हासिल हुई है।

वहीं, ग्राम प्रधान राहुल कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की जागरूकता, आपसी सहयोग और प्रशासन के सहयोग से सभी परिवारों ने राष्ट्रीय अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी की और निर्धारित समय में लक्ष्य हासिल किया।

ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि जागरूकता, सहयोग और सामूहिक प्रयास से छोटे से छोटे गांव भी बड़े राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

(

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।