भोपाल

स्वामित्व योजना में मध्यप्रदेश में अब तक हुई 1 लाख 60 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्वामित्व योजना में मध्यप्रदेश में अब तक हुई 1 लाख 60 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां

प्रदेश के सभी 55 जिलों में अब तक कुल 1 लाख 60 हजार 230 रजिस्ट्रियां पूर्ण की जा चुकी हैं। योजना के माध्यम से ग्रामीण आबादी भूमि पर स्थित मकानों एवं भूखंडों के स्वामित्व संबंधी अभिलेख तैयार कर पात्र हितग्राहियों को उनकी संपत्ति पर अधिकार का प्रमाण पत्र सौंपा जा रहा है।

सभी 55 जिलों में ग्रामीणों को स्वामित्व के वैधानिक दस्तावेज प्रदान किए जा रहे है। स्वामित्व योजना में अब तक छिंदवाड़ा जिला 8,530 रजिस्ट्रियां पूर्ण कर प्रदेश मे शीर्ष पर है। इसके बाद रीवा में 7,563, सागर में 7,289, राजगढ़ में 6,285, छतरपुर में 6,128, नरसिंहपुर में 6,042, सतना में 5,620, शिवपुरी में 5,131, विदिशा में 4,850, सिवनी में 4,736, जबलपुर में 4,269 और ग्वालियर में 3,925 रजिस्ट्रियां पूर्ण हो चुकी हैं।

बैतूल में 3,864, मंदसौर में 3,831, मंडला में 3,636, नर्मदापुरम में 3,624, सीहोर में 3,534, रायसेन में 3,159, कटनी में 2,971, बालाघाट में 2,913, गुना में 2,883, नीमच में 2,786, धार में 2,777, उज्जैन में 2,725, मैहर में 2,634, डिंडोरी में 2,534, मुरैना में 2,521, खंडवा में 2,370, श्योपुर में 2,354, बड़वानी में 2,339, टीकमगढ़ में 2,321, हरदा में 2,237, शाजापुर में 2,012, देवास में 1,987, दमोह में 1,873, खरगोन में 1,843 और आगर-मालवा में 1,755 रजिस्ट्रियां दर्ज की गई हैं।

इसके अतिरिक्त सीधी में 1,738, दतिया में 1,608, भिंड में 1,561, झाबुआ में 1,538, निवाड़ी में 1,493, बुरहानपुर में 1,308, पन्ना में 1,278, शहडोल में 1,257, रतलाम में 1,122, भोपाल में 967, उमरिया में 903, इंदौर में 883, अनूपपुर में 853, आलीराजपुर में 786, मऊगंज में 689 और पांढुर्णा में 666 रजिस्ट्रियां पूर्ण की जा चुकी हैं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मध्यप्रदेश में चल रही स्वामित्व योजना का उद्देश्य ग्रामीणों के भूमि और मकानों के वैधानिक दस्तावेज तैयार कर उन्हें अधिकार प्रमाण पत्र देना है। यह योजना 55 जिलों में 1 लाख 60 हज़ार 230 रजिस्ट्रियों के साथ अब तक पूरी हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को अपनी संपत्ति पर स्पष्ट कानूनी अधिकार मिल रहा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे भूमि विवादों में कमी, कृषि उत्पादन में सुधार और ग्रामीणों की आर्थिक सुरक्षा बढ़ती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि किसानों और घरों को स्थिरता मिलेगी, निवेश के लिए भरोसा बढ़

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।