स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज ‘आरोग्य मंथन 2026’ में डिजिटल स्वास्थ्य से जुड़ी नई पहलों का करेंगे शुभारंभ
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रायपुर, 25 सितंबर 2026
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज नई दिल्ली में आयोजित होने वाले आरोग्य मंथन 2026 में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के आठ वर्ष और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के पांच वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाएंगे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सुरक्षा और डिजिटल स्वास्थ्य के प्रमुख पहलुओं पर केंद्रित विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि आरोग्य मंथन में देश के डिजिटल स्वास्थ्य और स्वास्थ्य सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने के लिए कई पहलों का शुभारंभ भी किया जाएगा। इनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाता रजिस्ट्री मोबाइल ऐप और अन्य शामिल हैं। इस कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी सम्मानित किया जाएगा।