स्वास्थ्य मंत्री ने दिया पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
17 सितम्बर 2026, देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से धरने पर बैठे पीजी, एसआर और जेआर चिकित्सकों से मुलाकात की। उन्होंने चिकित्सकों की मांगें सुनीं और स्टाइपेंड बढ़ाने के संबंध में जल्द सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने एमबीबीएस छात्रों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
सुबोध उनियाल के आश्वासन के बाद आंदोलनरत चिकित्सकों ने अपना धरना निश्चित अवधि के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया।
संलग्न_ फोटो
कैप्शन- स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद चिकित्सकों का धरना समाप्त