राजनीति

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की समीक्षा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की समीक्षा

रायपुर, 2 सितंबर 2026

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षित मातृत्व आष्वासन योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, हाई-रिस्क गर्भावस्था की निगरानी और संस्थागत प्रसव के लिए आंगनबाड़ी और मितानिन कार्यकर्ताओं तथा स्वास्थ्य टीम के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने, एच-वन-एन-वन यानी स्वाइन फ्लू की सतत निगरानी और जांच-उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी करने तथा दूरस्थ क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के लिए टेलीमेडिसिन सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश भी दिए गए।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।