खेल

स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत को संजोए हुए है चीचली की धरती – मंत्री श्री सारंग

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत को संजोए हुए है चीचली की धरती – मंत्री श्री सारंग

मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने अपने संबोधन में कहा कि चीचली स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत को संजोए हुए ऐतिहासिक क्षेत्र है। इस भूमि का देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने शहीद मंशाराम, शहीद श्यामचंद पैगवार एवं शहीद गोरा बाई को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस मिट्टी के बलिदान और देशभक्ति की भावना को सदैव स्मरण किया जाना चाहिए।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शासकीय आईटीआई भवन क्षेत्र के युवाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात है। यहां युवाओं को तकनीकी शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इससे स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में हो रहे बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

विद्यालयों के लिए बेहतर भवन, परिवहन सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

चीचली में खेल सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने कबड्डी स्टेडियम के निर्माण एवं विकास के लिए 75 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प रखा है। हमें ऐसा भारत बनाना है, जो शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और लोकतांत्रिक हो तथा विश्व में अग्रणी भूमिका निभाए। उन्होंने नागरिकों से क्षेत्र, प्रदेश और देश के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया।

बाबई-चीचली में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के नवीन भवन का निर्माण पूर्ण किया गया है। कुल 5163.90 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित इस परिसर में 6 ट्रेड के लिए आईटीआई कॉलेज भवन बनाया गया है।

परिसर में विद्यार्थियों की आवासीय सुविधा के लिए 60-60 सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही एक ई-टाइप, दो एच-टाइप एवं चार आई-टाइप आवासगृह भी बनाए गए हैं। परिसर में आवागमन के लिए 320 मीटर लंबी आंतरिक सीसी रोड तथा 710 मीटर लंबी बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया गया है। संस्थान में आंतरिक एवं बाह्य विद्युतीकरण के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर एवं 63 केवीए का डीजी सेट स्थापित किया गया है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

इस खबर में मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने चीचली के इतिहास को उजागर करते हुए स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत पर प्रकाश डाला है। चीचली का योगदान देश की आज़ादी के संघर्ष में अहम रहा है, जहाँ शहीद मंशाराम, श्यामचंद पैगवार और गोरा बाई जैसे वीरों ने बलिदान दिया। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें उन वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने आज़ादी के लिए अपनी जान दी और हमें उनके बलिदान को याद रखने की प्रेरणा देता है। आम जनता के लिए यह जागरूकता बढ़ाता है, राष्ट्रीय एकजुटता को सुदृढ़ करता है और युवा पीढ़

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।