राजनीति

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज, भाजपा नेताओं ने मांगा इस्तीफा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज, भाजपा नेताओं ने मांगा इस्तीफा

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर भड़के भाजपा नेता, केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने की इस्तीफे की मांग।

Short Headline: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज, भाजपा नेताओं ने मांगा इस्तीफा

LEAD ALL

LEAD 3 06 नवंबर, रांची: केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने आज रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल बिना सबूतों के चुनाव आयोग और चुनाव प्रणाली पर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।

बाइट- डॉ. सुकांत मजूमदार

LEAD 2 06 नवंबर, रांची: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी इरफान अंसारी के बयान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इरफान अंसारी जैसे नेता देश में नफरत पैदा कर रहे हैं। श्री मुंडा ने कहा कि इरफान अंसारी का यह बयान उनकी ओछी सोच का परिचायक है।

बाइट- अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री

LEAD 1 06 नवंबर, रांची: वोट चोरी के आरोपों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाइक ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से पहले राहुल गांधी, इरफान अंसारी और कांग्रेस के मंत्रियों को इस्तीफा देना चाहिए।

उन्होंने इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए उन्हें कैंसर तक कह दिया। अशोक बड़ाइक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिन राज्यों में सत्ता में है, वहां भी अगर वोट चोरी का आरोप लगाया जा रहा है, तो उसे अपने शासन और चुनावी जीत पर सवालों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग की।

बाइट- अशोक बड़ाईक, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।