स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे शरद कपूर, बदहाली में जिंदगी जीने को मजबूर, नहीं रुके आंसू!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लंबी हाईट, गुड लुकिंग और शानदार पर्सनैलिटी वाले एक्टर शरद कपूर 1990s के दौर के जाने-माने अभिनेता हैं. वो जब भी स्क्रीन पर आते थे तो छा ही जाते थे.
ऐसे में अब लंबे समय के बाद उनका लुक सामने आया है, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है. वो बदहाली की जिंदगी जीते हुए नजर आए हैं. उनका वीडियो वायरल हो रहा है.
शरद कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनका हाल देखकर फैंस ने शौकिंग रिएक्शन दिया है. इसमें उनकी हालत देखकर हर किसी का दिल भर आया है.
वो स्वास्थ्य संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं.
वो अपने चार पालतू कुत्तों से भी बिछड़ गए हैं और इस दौरान एक्टर अपने आंसू भी नहीं रोक पाए हैं.
बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं शरद कपूर
एक्टर शरद कपूर जिंदगी के बुरे फेज से गुजर रहे हैं.
मुंबई के बेजुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक हेमा चौधरी ने उनके साथ वीडियो भी शेयर किया है. उन्होंने बताया कि शरद कपूर इस समय कुछ शारीरिक समस्याओं से गुजर रहे हैं. उन्हें देखभाल की जरूरत है.
घर में उनकी पुत्नी और नवजात बच्चा भी है और ऐसे में चार पालतू डॉग्स की जिम्मेदारी को संभालना परिवार के लिए आसान नहीं रह गया है.
यह भी पढ़ें: भारत की 100 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में टॉप 10 में 'रामायण' की एंट्री, 'एनिमल'-'पठान' सब पस्त
उन्होंने ये भी बताया कि घर में उनकी देखभाल के लिए कोई नियमित केयर टेकर भी मौजूद नहीं है. इस वजह से योदा मुंबई के एनिमल वेलफेयर सेंटर में रखने के फैसला किया गया है.
उनके लिए ये फैसला लेना आसान नहीं था.
शरद ने बताया कि उनका नया बंगला जब बनकर तैयार हो जाएगा तो वो अपने चारों पालतू डॉग्स को YODA से वापस मांग लेंगे. उन्होंने बताया कि वो उनसे दूर नहीं रह पाते हैं. उनके लिए वो परिवार की तरह हैं.
<blockquote class="instagram
📡 स्रोत: ABP Live Film
💡 पृष्ठभूमि (Background)
शरद कपूर, 1990 के दशक के मशहूर अभिनेता, स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते हुए बदहाली में जी रहे हैं। यह विषय उनके व्यक्तिगत संघर्ष और सार्वजनिक छवि पर प्रकाश डालता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दर्शाता है कि प्रसिद्धि के बावजूद कलाकारों को भी स्वास्थ्य और मानसिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस घटना से आम जनता को यह संदेश मिलता है कि सेलिब्रिटी भी सामान्य जीवन की कठिनाइयों से गुजरते हैं, जिससे सहानुभूति और जागरूकता बढ़ती है तथा स्वास्थ्य सहायता के महत्व पर बल दिया जाता है।