Swiggy का बड़ा तोहफा, 25 लाख डिलीवरी बॉय को देगी 10 लाख का बीमा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी अपने साथ जुड़े लाखों डिलीवरी बॉयज को बड़ा तोहफा देने वाली है. दीपावली के मौके पर कंपनी करीब 25 लाख डिलीवरी बॉयज का बीमा रिन्यू करवाने वाली है.
इस बारे में खुद कंपनी ने एक प्रेस नोट जारी कर बाताया है.
इसी के साथ कंपनी ने बताया है कि इस बीमा रिन्यूअल में क्या- क्या फायदे मिलेंगे.
कंपनी इसके लिए इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस जो पहले रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी थी, उसी के साथ ये इंश्योरेंस प्रोग्राम रिन्यू करने वाली है.
इस प्रोग्राम के तहत फाइनेंशियल प्रोटेक्शन, एक्सिडेंट डेथ कवर और हॉस्पिटल का कवर देने वाली है.
क्या बोली कंपनी? स्विगी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, फूड मार्केटप्लेस सौरव गोयल ने बताया कि, 'स्विगी का डिलीवरी पार्टनर इंश्योरेंस प्रोग्राम भारत की गिग इकॉनमी में सुरक्षा की सबसे व्यापक पहलों में से एक बन गया है.
पिछले साल हमारे लाखों पार्टनर्स इस इंश्योरेंस के दायरे में आए थे'.
इंश्योरेंस रिन्यूअल के फायदे
स्विगी अपने डिलीवरी पार्टनर्स का इंश्योरेंस रिन्यू करवा ही है, जिसके उन्हें कई फायदे भी मिलने वाले हैं. जो इस प्रकार हैं:
हर डिलीवरी बॉय को 10 लाख रुपये का एक्सीडेंटल डेथ कवर मिलेगा. इसमें डिलीवरी के दौरान मौत, विकलांगता आदि को भी कवर किया जा रहा है.
इसके अलावा 2 लाख रुपये का इन-पेशेंट हॉस्पिटलाइजेशन कवर दिया जा रहा है.
परिवार के लिए 1 लाख रुपये तक का हेल्थ कवरेज भी मिलेगा.
ये पॉलिसी हॉस्पिटल में भर्ती होने, डे-केयर प्रक्रियाओं, मैटरनिटी लाभों और आउटपेशेंट इलाज के लिए कैशलेस और रीइम्बर्समेंट की सुविधा देगी.
कंपनी कर रही सुविधाओं का विस्तार
कंपनी ने ये भी बताया है कि इस तरह की पहल करने का कंपनी उद्देश्य अपनी सेवाओं और सुविधाओं में विस्तार करना है.
कंपनी चालू वित्त वर्ष के दौरान ऐसे स्वास्थ्य और कल्याण संबंधी उपायो
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar