खेल

T20I में टीम इंडिया की 7 सबसे बड़ी हार, 2026 में 5 बार दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
T20I में टीम इंडिया की 7 सबसे बड़ी हार, 2026 में 5 बार दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में 87 रन से हार का सामना करना पड़ा. यह भारतीय टीम की रनों के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल में दूसरी सबसे बड़ी हार रही.

हम आपको टीम इंडिया की 7 सबसे बड़ी टी20 हार के बारे में बताएंगे, जिसमें 5 हार तो 2026 में आई हैं. सबसे छोटे फॉर्मेट में मौजूदा साल मेन इन ब्लू के लिए मिला-जुला रहा है. एक तरफ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता.

दूसरी तरफ, कई शर्मनाक रिकॉर्ड बनाए.

टीम को पहली सबसे बड़ी हार भी इसी साल मिली. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मैच में भारत को 125 रन से हार झेलनी पड़ी थी.

तो आइए जानते हैं कि 7 सबसे बड़ी हार कौन-कौन सी है.

T20I में टीम इंडिया की 7 सबसे बड़ी हार (रनों के लिहाज से)

इंग्लैंड के खिलाफ 125 रनों से हारे (नॉटिंघम, 2026)

न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 रनों से हारे (ऑकलैंड, 2026)*

न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रनों से हारे (वेलिंगटन, 2019)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से हारे (अहमदाबाद, 2026)

इंग्लैंड के खिलाफ 56 रनों से हारे (साउथेम्प्टन, 2026)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 51 रनों से हारे (चंडीगढ़, 2025)

न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रनों से हारे (विजाग, 2026).

भारत के खिलाफ सबसे बड़ा टी20 टोटल

ऑकलैंड के चौथे टी20 न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करने के बाद 20 ओवर में 259/7 रन बोर्ड पर लगाए. यह किसी भी टीम जरिए टी20 में भारत के खिलाफ बनाया गया सबसे बड़ा टोटल रहा.

अगर भारत के खिलाफ सबसे बड़े 5 टी20 टोटल देखें जाएं, तो सभी 2026 में ही बने हैं.

259/7 - न्यूज़ीलैंड (ऑकलैंड, 2026)*

257/3 - इंग्लैंड (साउथेम्प्टन, 2026)

252/4 - वेस्टइंडीज (रांची, 2026)

24

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।