अपराध

टाइगर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने प्रैक्टिस की थी:होटल में भी मिसफायर हुआ; 3 राज्यों से 10 आरोपी गिरफ्तार, इनमें 7 हरियाणा से

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टाइगर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने प्रैक्टिस की थी:होटल में भी मिसफायर हुआ; 3 राज्यों से 10 आरोपी गिरफ्तार, इनमें 7 हरियाणा से

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में कई खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने वारदात से पहले मुंबई के पास एक जगह पर फायरिंग की प्रैक्टिस की थी। अंधेरी के एक होटल के कमरे में भी मिसफायर हुआ था। इस दौरान गोली बेड पर भी लगी थी। पुलिस का आरोप है कि हमले के लिए अमृतसर से हथियार लाए गए, फिर ट्रेन से मुंबई पहुंचाए गए और शूटरों को सौंपे गए।

इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें हरियाणा के 7 आरोपी, उत्तर प्रदेश की दो महिलाएं और बिहार का एक युवक शामिल है। गिरफ्तार महिलाओं के परिवारों ने दावा किया है कि वे घूमने और धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए मुंबई गई थीं। टाइगर की कार पर 18 अक्टूबर की शाम फायरिंग हुई थी।

उनका ड्राइवर और एक फैन घायल हुए थे। इस मामले में दिल्ली से पकड़े गए चारों आरोपियों को मुंबई कोर्ट ने 26 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। आरोपियों ने बताया- फायरिंग से पहले कहां की थी प्रैक्टिस मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने जिस जगह पर हथियार चलाने की प्रैक्टिस की थी, उन्होंने पुलिस को उस जगह के बारे में बताया।

एक आरोपी ने दो राउंड और दूसरे ने एक राउंड फायर किया था। जांच में यह भी सामने आया कि अंधेरी के एक होटल के कमरे में हथियार चलाने की कोशिश के दौरान गोली बेड पर लगी थी। पुलिस अब प्रैक्टिस वाली जगह और हमले की तैयारी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। कुणाल-सुमित अमृतसर से हथियार लाए, राधा-बबीता ने मुंबई पहुंचाया पुलिस के मुताबिक, हमले में इस्तेमाल हथियारों की सप्लाई के लिए कई लोगों ने अलग-अलग भूमिका निभाई।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, कुणाल और सुमित अमृतसर से पिस्टल और 20 कारतूस लेकर आए थे। इसके बाद कुणाल ने अपनी गर्लफ्रेंड राधा को हथियार मुंबई ले जाने के लिए तैयार किया। 15 अक्टूबर को वह राधा और बबीता के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा। इस दौरान कुणाल एक एन्क्रिप्टेड एप के जरिए अनिल पंडित संपर्क में था।

17 अक्टूबर को राधा-बबीता मुंबई के दादर स्टेशन पहुंचीं और एक होटल में ठहरीं। इसके बाद एक आरोपी ने राधा से हथियारों वाला बैग लिया। अगले दिन टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई। हथियार देने के बाद राधा और बबीता ट्रेन से दिल्ली लौट गई थीं। परिवारों का दावा- घूमने के बहाने मुंबई गई थीं राधा-बबीता राधा की मा

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।