विदेश

टाइगर पर हमला,मास्टरमाइंड ने खुद को बताया लॉरेंस का भाई:बेटे के कारण माता-पिता को पुलिस ने पकड़ा था, गांव भी छोड़ा; जानें- कौन है अनिल पंडित

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टाइगर पर हमला,मास्टरमाइंड ने खुद को बताया लॉरेंस का भाई:बेटे के कारण माता-पिता को पुलिस ने पकड़ा था, गांव भी छोड़ा; जानें- कौन है अनिल पंडित

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले हमलावरों को लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने भेजा था। घटना के बाद अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी भी ली। साथ ही सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी। अब तक की पुलिस जांच में भी खुलासा हुआ है कि अनिल पंडित ने विदेश में बैठकर टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश रची। इधर, तीनों शूटर्स को सोमवार को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच से हिरासत में लिया गया। तीनों में एक नाबालिग भी है। तीनों पहले जयपुर और वहां से दिल्ली भागने की फिराक में थे। आखिर कौन है अनिल पंडित?

इसी सवाल का जवाब जानने के लिए रिपोर्टर ने हरियाणा के पानीपत जिले के रेर कलां गांव के पूर्व सरपंच शीशपाल सिंह से बात की। शीशपाल ने बताया- दस साल से अनिल पंडित व उसके परिवार का कोई भी शख्स गांव में नहीं आया है। अनिल का सगा चाचा भी लंबे टाइम से गायब है। गांव में अब उसके परिवार के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं हैं।

शीशपाल सिंह ने बताया कि अनिल के पिता कृष्णलाल पहले गांव में पंडित का काम करते थे। 2 बेटे और 1 बेटी है। 28 साल का 12वीं पास अनिल सबसे बड़ा है। दूसरा बेटा अभिषेक 25 साल का है। दोनों बेटे कुंवारे हैं। 21 साल की बेटी पायल की शादी हो गई है। 10 साल पहले छोड़ दिया था गांव अनिल के पिता कृष्णलाल ने 540 गज के प्लॉट को छोड़कर अपनी सारी संपत्ति बेचकर 10 साल पहले रेर कलां गांव छोड़ दिया था।

इसके बाद वो असंद गांव में रहने चले गए थे। बाद में वहां से भी सबकुछ छोड़कर करनाल में रह रहे थे। कृष्णलाल को हार्ट की बीमारी है। कुछ समय पहले कृष्णलाल और उनकी पत्नी व अनिल पंडित की मां प्रवेश को भी अनिल के कारनामों के चलते पुलिस ने पकड़ा था। महीने भर पहले उसकी मां प्रवेश की जमानत हुई है, लेकिन पिता कृष्णलाल अभी भी जेल में हैं।

गैंगस्टर रणदीप मलिक के साथ रहता था अनिल रेर कलां गांव से और पानीपत सदर एसएचओ गुलशन से मिली जानकारी के अनुसार अनिल पंडित का पिछले कुछ सालों से जींद के रहने वाले और लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर रणदीप सिंह उर्फ रणदीप मलिक से संपर्क था। उसी की मदद से वह साल 2022 में पहले दुबई गया था और 2024 में डंकी रूट से अमेरिका पहुंच गया था।

अनिल के भारत छोड़ने से पहले उसके खिलाफ देश में एक भी मुकदमा दर्ज नहीं था। अमेरिका पहुंचने के बाद

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।