अपराध

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, MP5 SD6 गन से लैस हुए गार्ड्स

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, MP5 SD6 गन से लैस हुए गार्ड्स

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा व्यवस्था का रिव्यू किया है. इसके बाद उनकी सुरक्षा में और सतर्कता बरती जा रही है. सलमान की सिक्योरिटी में मुंबई पुलिस के साथ कमांडो भी तैनात हैं.

वहीं, उनकी सुरक्षा में अब आधुनिक हथियारों से लैस गार्ड भी शामिल हैं. इन गार्ड्स के पास MP5 SD6 सबमशीन गन है.

सलमान की सुरक्षा में शामिल हुई MP5 SD6 गन

सलमान खान की सुरक्षा में इस्तेमाल हो रही MP5 SD6 सबमशीन गन अपनी खास बनावट के लिए जानी जाती है. इसे जर्मनी की हथियार बनाने वाली कंपनी हेकलर एंड कोच (Heckler Koch) ने बनाया है.

ये MP5 सीरीज का एक खास मॉडल है, जिसे सुरक्षा और कुछ विशेष कैंपेन में इस्तेमाल किया जाता है.

क्या है इस गन की खासियत?

इस गन को 9 19 एमएम पैराबेलम कारतूस के लिए डिजाइन किया गया है.

इसकी खास बात इसमें लगा इंटीग्रेटेड सप्रेसर है, जो फायरिंग के दौरान होने वाली आवाज और चमक को कम करने के लिए बनाया गया है.

हालांकि, सप्रेसर होने का मतलब ये नहीं है कि गोली चलने की आवाज पूरी तरह खत्म हो जाती है.

तेजी से गोलियां चला सकती है MP5 SD6 गन

MP5 SD6 एक छोटी और हल्की गन है, जिसे कम जगह में भी आसानी से संभाला जा सकता है. इस गन से एक के बाद एक तेजी से गोलियां चलाई जा सकती हैं. इसमें ऑटोमैटिक फायरिंग की सुविधा है.

यानी ट्रिगर दबाए रखने पर ये लगातार गोलियां चला सकती है. इसमें 15 और 30 गोलियों वाली मैगजीन लगाई जा सकती हैं.

अपने छोटे आकार और खास बनावट के कारण ये गन सुरक्षा में लगे जवानों के लिए कुछ खास हालात में काम आती है. हालांकि, इसे सही तरीके से चलाने के लिए ट्रेनिंग और अनुभव जरूरी है.

सलमान खान का वीडियो वायरल

सलमान खान को हाल ही में एक प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया. इस दौरान वो कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आए. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में उनके बॉ

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।