अपराध

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद दिशा पाटनी के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी

टाइगर श्रॉफ पर रविवार 18 अक्तूबर को फायरिंग की घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है. इस गोलीबारी में एक्टर को भी चोटें आई हैं वहीं, उनके ड्राइवर फिरदौस घायल हैं. उनके हाथ में गोली लगी है.

इस मामले में 3 आरोपियों को पुलिस ने राजस्थान के कोटा से अरेस्ट किया हैं.

इसी बीच अब दिशा पाटनी को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनके बरेली वाले घर पर भी सिक्योरिटी को बढ़ा दिया गया है.

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद मामला काफी गरमा गया है.

राजनीतिक गलियारे से लेकर इंडस्ट्री तक में इस घटना की निंदा की जा रही है.

सरकार और प्रशासन साथ मिलकर काम कर रहा है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसी बीच दिशा पाटनी के घर पुलिस पहुंची और सुरक्षा जांच की.

दिशा पाटनी के घर पहुंचे सीओ सिटी आशुतोष शिवम

जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद दिशा पाटनी के बरेली वाले घर पर सीओ सिटी आशुतोष शिवम पहुंचे. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

गौरतलब है कि 1 साल पहले दिशा पाटनी के घर फायरिंग की घटना हुई थी.

जानकारी के अनुसार, सएसपी अनुराग आर्य के निर्देश के बाद दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है.

दिशा पाटना की घर कोतवाली थाना क्षेत्र के चौपला चौराहे के पास स्थित है.

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ केस: 20 टीम, तीनों आरोपी बालिग, हत्या का मामला दर्ज, पुलिस ने दी जानकारी

टाइगर को देखने पहुंची थीं दिशा पाटनी

आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना सुनने के बाद दिशा पाटनी खुद को रोक नहीं पाई थीं.

हर कोई जहां फोन पर उनका हाल ले रहा था वहीं, दिशा पाटनी उनके घर पहुंचीं और एक्टर का हाल जाना. उनसे मुलाकात की. उनका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्हें है

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।