अपराध

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस ने हमले में शामिल तीनों शूटरों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें रेलवे लाइन इलाके में उस वक्त पकड़ा, जब वो ट्रेन से सफर कर रहे थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीनों मुंबई से दिल्ली जा रहे थे.

मुंबई पुलिस से मिली सूचना के आधार पर कोटा पुलिस ने ये कार्रवाई की है.

पुलिस ने तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें से दो हरियाणा और एक महाराष्ट्र का रहने वाला बताया जा रहा है.

अब पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर फायरिंग के पीछे की वजह और साजिश से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी.

ट्रेन नंबर 12939 से कर रहे सफर

तीन शूटरों को कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है.

बताया जा रहा है कि तीनों ट्रेन नंबर 12939 पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे. ये ट्रेन पुणे से चलकर मुंबई से होते हुए कोटा पहुंचती है और फिर जयपुर जाती है.

फायरिंग के बाद तीनों संदिग्ध इसी ट्रेन से मुंबई से भागने की कोशिश कर रहे थे. ट्रेन के कोटा पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.

कोटा रेलवे लाइन इलाके से पकड़े गए आरोपी

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी.

जांच के दौरान उनके राजस्थान में छिपे होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद राज्य के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की गई. इसी दौरान कोटा के रेलवे लाइन इलाके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

बताया जा रहा है कि तीनों ट्रेन से सफर कर रहे थे. मुंबई पुलिस से मिली सूचना के आधार पर कोटा पुलिस ने ये कार्रवाई की.

इससे पहले कोटा के रेलवे कॉलोनी इलाके से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था.

बताया जा रहा था कि वो वारदात में शामिल आरोपियों के पुराने साथी हैं. अब पुलिस ने फायरिंग करने वाले तीनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है.

दो आरोपी हरियाणा और एक महाराष्ट्र का रहने वाला

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से दो हरियाणा और एक महाराष्ट्र का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि तीनों मुंबई से दिल्ली की ओर जा रहे

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।