अपराध

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर को फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें एक्टर बाल-बाल बच गए लेकिन वो चोटिल हो गए. उनके शरीर पर गोलियों के छर्रे के निशान देखने के लिए मिले.

क्राइम ब्रांच ने 20 स्पेशल टीमें बनाई और मामले की तह तक छानबीन की.

ऐसे में अब चरवाहे ने नया मोड़ ला दिया और दावा किया है कि जंगल में उसने गोलियों की आवाज सुनी थी और शूटर्स की फायरिंग की प्रैक्टिस की बात कही.

दरअसल, मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.

टाइगर पर फायरिंग की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने हथियार चलाने की प्रैक्टिस की थी.

मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि दो आरोपियों ने मुंबई की आरे कॉलोनी के घने जंगल में जाकर पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की थी. इस दौरान गोलियों की आवाज जंगल में घास काट रहे एक चरवाहे ने सुनी थी.

अब इस चरवाहे की गवाही जांच में अहम कड़ी मानी जा रही है.

आरे के जंगल में दो शूटरों ने चलाई थी 3 गोलियां

क्राइम ब्रांच की जांच से जुड़े इनपुट के मुताबिक, दोनों आरोपी आरे कॉलोनी से करीब तीन किलोमीटर अंदर जंगल में गए थे. वहां उन्होंने पिस्टल चलाने की प्रैक्टिस की.

इस दौरान एक आरोपी ने दो राउंड, जबकि दूसरे आरोपी ने एक राउंड गोली चलाई थी. इस तरह कुल तीन राउंड फायरिंग की गई थी.

जांच एजेंसी हथियार की बरामदगी से मिले इनपुट के आधार पर इस फायरिंग की कड़ियों को जोड़ रही है.

यह भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की हरी झंडी, 30 अक्टूबर को होगा शो

शाम के समय गोलियों की आवाज सुनकर डर गया था चरवाहा

जिस समय जंगल में फायरिंग की गई, उस वक्त वहां एक चरवाहा घास काट रहा था.

चरवाहे के मुताबिक, शाम के समय अचानक उसे गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी. लगातार तीन राउंड फायरिंग की

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।