अपराध

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में एक के बाद एक गिरफ्तारी की जा रही है.

इस केस में अब तक 12 गिरफ्तारी हो चुकी है और अब मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. मामले में 13वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये एक महिला आरोपी है, जिसकी पहचान सुनेहा पंडित के नाम से की गई है.

आरोपी सुनेहा पंडित को मुंबई क्राइम ब्रांच ने हरियाणा से मुख्य साजिशकर्ता अनिल पंडित की भाभी बताया जा रहा है.

क्राइम ब्रांच की ओर से कहा जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में सुनेहा को कल मकोका कोर्ट में पेश किया जाएगा.

भाभी गिरफ्तार, भाई फरार

क्राइम ब्रांच सुनेहा की रिमांड लेने के लिए 3 नवंबर को उसे मुंबई की मकोका कोर्ट में पेश करेगी.

हालांकि, अनिल पंडित का भाई क्राइम ब्रांच के हाथ से फिसल गया और भागने में कामयाब रहा.

अनिल पंडित की भाभी की गिरफ्तारी होने की पुष्टि करते हुए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंडित का भाई भी इस मामले में वांटेड आरोपी है, हालांकि वो फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 'द वन' से 'हैवान' तक, दिवाली वीक में नहीं कम होगा एंटरटेनमेंट, OTT पर रिलीज होंगी 9 धांसू फिल्में

मुंबई क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सुनेहा पंडित ने अनिल पंडित के कहने पर टाइगर पर हमले की साजिश में वित्तीय सहायता मुहैया कराई थी.

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पैसे ट्रांसफर करने के लिए जिन अलग-अलग चैनल्स का इस्तेमाल किया, उसमें उसकी भाभी भी शामिल थी, जिसने बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए.

क्राइम ब्रांच मनी ट्रेल पर कर रही काम

क्राइम ब्रांच सुनैना द्वारा भेजे गए पैसों की मनी ट्रेल को खंगालने

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।