टाइगर श्रॉफ नहीं, किसी और की जान लेना चाहते थे हमलावर, पुलिस पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को कोटा से अरेस्ट किया था. इसके बाद उनसे मामले में गंभीरता से पूछताछ जारी है.
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका असली टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं थे, बल्कि वो किसी और बड़े सेलिब्रिटी को मारना चाहते थे.
बड़ी बॉलीवुड हस्ती को मारने का था प्लान
टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. उन्होंने बताया कि वो किसी बड़े सेलिब्रिटी को निशाना बनाने की प्लानिंग कर रहे थे.
हालांकि जब वो पहले से तय टारगेट तक नहीं पहुंच पाए तो उन्होंने टाइगर को निशाना बनाया.
टाइगर श्रॉफ के बारे में मिली थी बड़ी जानकारी
जब हमलावरों ने टाइगर पर अटैक करने का प्लान बनाया तो उन्होंने एक्टर की सिक्योरिटी के बारे में करीब से जाना. उन्हें पता चला कि टाइगर आम तैर पर बिना सिक्योरिटी के ट्रैवल करते हैं.
उन्हें ये जानकारी टाइगर के फैंस द्वारा शेयर की जाने वाली इंस्टाग्राम रील्स से मिली. ऐसे में उन्होंने टाइगर को आसानी से निशाना बना लिया.
The accused in the Tiger Shroff firing case initially planned to target another Bollywood celebrity but later chose Tiger Shroff after failing to reach their original target.
They learned that the actor did not have police security through Instagram reels posted by his fans.
The accused also monitored his activities and movements through videos and posts on his and his fans' Instagram accounts and conducted reconnaissance before targeting him.
Initial questioning revealed that the plan was to kill the actor to spread fear in Bollywood.
Police are currently verifying these revelations as part of the ongoing investigation: Mumbai Police
IANS (@ians_india) October 20, 2026
📡 स्रोत: ABP Live Film