टाइगर श्रॉफ नहीं सलमान खान थे असली टारगेट, शूटर्स ने 'भाईजान' के घर की रेकी भी की थी, फिर इस वजह से बदला प्लान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बीते संडे को टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ था. इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के कोटा से तीन आरोपियों को पकड़ा है. जिनसे पूछताछ में कई चौंकानेवाले खुलासे हुए हैं.
वहीं अब बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि सलमान खान शूटर्स के असल टारगेट थे.
सलमान खान थे शूटर्स के असल टारगेट
दरअसल हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि रविवार को जुहू में हुई गोलीबारी की घटना में, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का असली निशाना बॉलीवुड स्टार सलमान खान थे.
अभिनेता टाइगर श्रॉफ उनके दूसरे ऑप्शन थे, जो उनके लिए एक "ईजी टारगेट" थे.
रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि रविवार शाम को टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले दोनों शूटरों ने असल में बांद्रा (वेस्ट) के बैंडस्टैंड इलाके में सलमान खान के घर की रेकी की थी, लेकिन वहां मौजूद कड़ी सुरक्षा के कारण वे अपना हमला अंजाम नहीं दे सके.
गिरोह ने तुरंत अपनी योजना बदली और किसी आसान टारगेट की तलाश शुरू कर दी.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने टाइगर श्रॉफ को अपना निशाना बनाया, क्योंकि उन्हें पुलिस सुरक्षा नहीं मिली हुई है.
सोशल मीडिया से टाइगर के बारे में मिली थी जानकारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गैंग को अभिनेता के फैन्स की सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला कि टाइगर श्रॉफ हर रविवार को फुटबॉल खेलते हैं और बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के, वे एक आसान निशाना बन सकते हैं.
जब शूटर्स ने बिश्नोई के करीबी सहयोगी अमित पंडित, जिसने इस हमले का आदेश दिया था को बताया कि खान को निशाना बनाना मुमकिन नहीं है, तो गैंग को सोशल मीडिया से पता चला कि टाइगर श्रॉफ हर रविवार को जुहू के पुष्पा नरसी ग्राउंड में फुटबॉल खेलते हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिस्तौल से लैस शूटर्स ने कुछ समय तक टाइगर श्रॉफ पर नजर रखी और जैसे ही अभिनेता की कार गेट से बाहर निकली, उन्होंने उन पर गोलियां चला दीं.
आरोपियों का मकसद अभी क्लियर नहीं है
पुलिस ने बताया कि टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए.
ऐसा लगता है कि इन लोगों दो शूटर
📡 स्रोत: ABP Live Film