मनोरंजन

ताइवान के राजदूत मुमिन चेन को पसंद आई रणवीर सिंह की 'धुरंधर', आमिर-शाहरुख को लेकर कही ये बात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ताइवान के राजदूत मुमिन चेन को पसंद आई रणवीर सिंह की 'धुरंधर', आमिर-शाहरुख को लेकर कही ये बात

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को दर्शकों ने काफी पसंद किया. 2025 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसके बाद इसका सीक्वल भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा.

कई सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ की, वहीं विदेशों में भी इसका खूब जलवा देखने को मिला.

अब भारत में ताइपे इकोनॉमिक एंड कल्चरल सेंटर के राजदूत मुमिन चेन ने भी 'धुरंधर' की तारीफ की है.

उन्होंने हाल ही में इस फिल्म को लेकर अपनी राय रखी और इसे पिछले साल देखी गई सबसे बेहतरीन भारतीय फिल्म बताया. इसके साथ ही उन्होंने आमिर खान और शाहरुख खान की भी जमकर तारीफ की.

मुमिन चेन को 'धुरंधर' ने किया इंप्रेस

नई दिल्ली में आयोजित ताइवान फिल्म फेस्टिवल के दौरान मुमिन चेन ने भारतीय फिल्मों को लेकर अपनी पसंद के बारे में बात की.

समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें राजनीतिक विषयों पर बनी फिल्में देखना पसंद है.

उन्होंने कहा, 'मैं राजनीति विज्ञान का प्रोफेसर भी हूं और इस समय राजदूत के तौर पर काम कर रहा हूं. इसलिए मैं भारत में बहुत सारी राजनीतिक फिल्में देखता हूं.'

'धुरंधर' की तारीफ करते हुए मुमिन चेन ने आगे कहा, 'पिछले साल मैंने जो फिल्में देखीं, उनमें सबसे ज्यादा प्रभावशाली फिल्म 'धुरंधर' थी.'

आमिर खान के फैन हैं मुमिन चेन

मुमिन चेन ने सिर्फ रणवीर सिंह की फिल्म की तारीफ नहीं की, बल्कि आमिर खान के अभिनय और बतौर प्रोड्यूसर उनके काम को भी सराहा.

उन्होंने कहा, 'भारतीय एक्टर्स और फिल्म प्रोड्यूसर्स की बात करें, तो मुझे आमिर खान बहुत प्रभावशाली लगते हैं.'

शाहरुख खान के बारे में क्या बोले मुमिन चेन?

चेन ने बताया कि वो आमिर खान की फिल्में उनके शुरुआती दिनों से देखते आ रहे हैं.

उन्हें खास तौर पर ऐसी फिल्में पसंद हैं

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।