ताइवान में टाइफून ‘चाम्पी’ का खतरा, सैकड़ों उड़ानें रद्द
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 23, नई दिल्ली: ताइवान में शक्तिशाली टाइफून ‘चाम्पी’ के चलते तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। तूफान के संभावित असर को देखते हुए सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
ताइवान के सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, पहले सुपर टाइफून की श्रेणी में रहा ‘चाम्पी’ अब कमजोर पड़ रहा है, लेकिन इसके केंद्र के पास हवा की रफ्तार करीब 191 किलोमीटर प्रति घंटे बनी हुई है। तूफान के सीधे ताइवान से टकराने की आशंका कम है, हालांकि इसका असर करीब दो दिनों तक रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, ‘चाम्पी’ ताइवान के उत्तर-पूर्वी हिस्से के पास से गुजरने के बाद चीन के तट की ओर बढ़ सकता है। इसके बाद तूफान के दक्षिणी जापान की दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।
ताइवान में ऐसे तूफानों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की जाती हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
फ़ाइल फ़ोटो