व्यापार

ताजिकिस्तान दौरे पर राजनाथ सिंह, SCO बैठक में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
ताजिकिस्तान दौरे पर राजनाथ सिंह, SCO बैठक में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

अक्टूबर 18, नई दिल्ली: भारत की कूटनीतिक सक्रियता के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल से ताजिकिस्तान के दौरे पर रहेंगे। राजनाथ सिंह दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के सदस्य देशों की सरकारों के प्रमुखों की परिषद की 25वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 19 और 20 अक्टूबर को होने वाली इस बैठक में व्यापार, अर्थव्यवस्था, निवेश, कनेक्टिविटी, नवाचार और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी।

इसके अलावा, संगठन के भीतर चल रही सहयोग पहलों की समीक्षा और संस्थागत कामकाज से जुड़े मुद्दों पर भी विचार किया जाएगा। भारत इस मंच के जरिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने और सदस्य देशों के साथ पारस्परिक हितों से जुड़े मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेगा। इससे पहले SCO की सरकारों के प्रमुखों की परिषद की बैठक नवंबर 2025 में मॉस्को में हुई थी, जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस.

जयशंकर ने किया था। फाइल फोटो- राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।