अपराध

तमिलनाडु के नागरकोइल में 54 साल की महिला का रेप-मर्डर:ट्रेन कोच में वारदात, अंगूठी से पीड़ित की पहचान; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 21 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
तमिलनाडु के नागरकोइल में 54 साल की महिला का रेप-मर्डर:ट्रेन कोच में वारदात, अंगूठी से पीड़ित की पहचान; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

तमिलनाडु में कन्याकुमारी के नागरकोइल रेलवे यार्ड में 54 साल की महिला से रेप के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव 13 नवंबर की आधी रात एक खाली रेलवे कोच में मिला। पुलिस ने महिला की पहचान उसकी सांप के डिजाइन वाली सोने की अंगूठी से की। अंगूठी पर दर्ज हॉलमार्क की मदद से पुलिस उसके परिवार तक पहुंची।

पुलिस ने जांच शुरू करने के 6 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। CCTV फुटेज में सफेद कपड़े पहने एक व्यक्ति को कोच से बाहर निकलते देखा गया था। महिला का शव उस समय मिला, जब खाली कोच की सफाई की जा रही थी। इस कोच को दूसरी ट्रेन में इस्तेमाल किया जाना था। अंगूठी से परिवार तक पहुंची पुलिस रेलवे SP (त्रिची) आदर्श पचेरा ने बताया कि अंगूठी पर दर्ज हॉलमार्क से उसकी जानकारी जुटाई गई।

पुलिस ने अंगूठी का स्रोत गुजरात में खोज निकाला। गुजरात के विक्रेता ने बताया कि यह अंगूठी छत्तीसगढ़ के रायपुर के एक ज्वेलरी रिटेलर को भेजी गई थी। इसके बाद पुलिस ने महिला की PAN डिटेल्स हासिल कीं। पुलिस को अंगूठी खरीदते समय दिया गया महिला का मध्य प्रदेश का पता भी मिला। इसी सुराग से पुलिस उसके परिवार तक पहुंच गई।

महिला अपने कस्बे से पिछले तीन महीने से लापता बताई जा रही थी। उसके पति और बच्चे अब कन्याकुमारी के लिए रवाना हो चुके हैं। CCTV से आरोपी तक पहुंची पुलिस महिला की पहचान के साथ ही पुलिस ने रेप और हत्या का केस भी तेजी से सुलझा लिया। जांचकर्ताओं ने शुरुआत में तीन संदिग्धों पर ध्यान केंद्रित किया था।

रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज से जांच को अहम सुराग मिला। फुटेज में सफेद कपड़े पहना एक व्यक्ति एक कोच से बाहर निकलता दिखा। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर अपराध कबूल कर लिया। आरोपी को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घूमने वाला भिखारी बताया गया है। जांचकर्ताओं के मुताबिक, आरोपी की महिला से पहले कुछ बार मुलाकात हुई थी।

उसने महिला को खाली कोच में ले जाकर जबरदस्ती की और रेप किया। इसके बाद उसने महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की खून से सनी शर्ट भी बरामद की है। उसने यह शर्ट एक गड्ढे में फेंक दी थी। तमिलनाडु रेलवे के DGP के.

वन्निया पेरुमल ने जांच की तारीफ की। उन्होंने कहा, “SP आदर्श पचेरा नागरकोइल में डटे रहे और आरोपी को छह घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया।” पोस्टमॉर्टम से मौत की वजह साफ होगी महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भ

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

नागरकोइल रेलवे यार्ड में 54 वर्ष की महिला पर रेप के बाद हत्या की घटना हुई, जिसकी पहचान उसकी सर्प के डिजाइन वाली सोने की अंगूठी से हुई। यह घटना तमिलनाडु में रेलवे सुरक्षा और महिलाओं की सुरक्षा के प्रति समाज की जागरूकता बढ़ाती है। पुलिस ने 6 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिससे कानून व्यवस्था की दक्षता दिखाई देती है। इस प्रकार की घटनाएँ जनता में डर और असुरक्षा का माहौल पैदा कर सकती हैं, परन्तु त्वरित कार्रवाई से विश्वास भी बढ़ता है।

🎙️ जनता का संदेश का मत

इस दुखद घटना से यह सिखने को मिलता है कि हिंसा का कोई समाधान नहीं है। समाज में सहानुभूति, शिक्षा और कानूनी जागरूकता से ऐसे अपराधों को रोका जा सकता है। यदि कोई विवाद या गुस्सा हो, तो संवाद, मध्यस्थता और न्यायालय का सहारा लें। हर व्यक्ति का अधिकार है सुरक्षित रहने का; हमें एकजुट होकर ऐसे कृत्यों के खिलाफ आवाज़ उठानी चाहिए और पीड़ितों के परिवार के साथ सहानुभूति दिखानी चाहिए।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।