राजनीति

तमिलनाडु की पहाड़ी पर आज दीप जलेगा, 5600 पुलिसकर्मी तैनात:तनाव की आशंका, आम लोगों की एंट्री बंद; BJP नेताओं को हिरासत में लिए जाने की अटकलें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
तमिलनाडु की पहाड़ी पर आज दीप जलेगा, 5600 पुलिसकर्मी तैनात:तनाव की आशंका, आम लोगों की एंट्री बंद; BJP नेताओं को हिरासत में लिए जाने की अटकलें

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर आज कार्तिगई दीपम के मौके पर दीप जलाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को पहाड़ी पर मौजूद प्राचीन पत्थर के स्तंभ ‘दीपथून’ पर 24 नवंबर को दीप जलाने की इजाजत दी थी। यह स्तंभ सिकंदर बदुशा दरगाह के पास है। तनाव की आशंका के बीच पहाड़ी और आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

मौके पर 5,600 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात हैं। आम लोगों के पहाड़ी पर चढ़ने और दीपथून तक पहुंचने पर रोक है। इलाके में ड्रोन उड़ाने पर भी पाबंदी लगाई गई है। 70 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। इस बीच BJP और हिंदू मुन्नानी के कुछ नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने की खबर है। BJP नेताओं के दीपम कार्यक्रम में शामिल होने की योजना के बीच उनकी हिरासत को लेकर भी अटकलें हैं।

वहीं, तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दीप जलाने की अनुमति पर दोबारा विचार करने की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ एक बार दीप जलाने की अनुमति दी तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने को लेकर विवाद का केंद्र दीपथून नाम का प्राचीन पत्थर का स्तंभ है। यह सिकंदर बदुशा दरगाह के पास स्थित है।

विवाद इस बात को लेकर है कि कार्तिगई दीपम के अवसर पर पारंपरिक दीप इसी स्तंभ पर जलाया जाए या नहीं। विवाद नवंबर 2025 में शुरू हुआ था। उस समय स्थानीय अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका जताते हुए पहाड़ी पर दीप जलाने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद मद्रास हाईकोर्ट ने दिसंबर 2025 में प्रशासन के फैसले को पलट दिया।

तमिलनाडु सरकार ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त में राज्य सरकार की याचिका पर नोटिस जारी किया था। इसके बाद 20 नवंबर को जस्टिस अरविंद कुमार की अगुवाई वाली बेंच ने 24 नवंबर को दीपथून पर दीप जलाने की एक बार की सशर्त अनुमति दी। कोर्ट ने साफ किया कि यह आदेश सिर्फ इस साल के आयोजन के लिए है।

इससे पहाड़ी पर मालिकाना हक या पारंपरिक अधिकारों से जुड़े व्यापक विवाद का फैसला नहीं होगा और न ही इसे भविष्य के मामलों में कानूनी मिसाल माना जाएगा। धारा 163 लागू, आम लोगों के पहाड़ी पर चढ़ने पर रोक मदुरै जिला कलेक्टर निशांत कृष्ण ने 23 नवंबर रात 9 बजे से 25 नवंबर सुबह 10 बजे तक जिले में BNSS की धारा 163 लागू की है।

इसके तहत सार्वजनिक सभाओं, रैलियों, प्रदर्शनों, जुलू

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।