राजनीति

तमिलनाडु समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म:विजय ने धारापुरम में 40km रोड शो किया; 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
तमिलनाडु समेत 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार खत्म:विजय ने धारापुरम में 40km रोड शो किया; 6 अक्टूबर को वोटिंग होगी

तमिलनाडु की मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का प्रचार रविवार को खत्म हो गया। दोनों सीटें SC के लिए आरक्षित हैं और यहां पांचतरफा मुकाबला है। सत्तारूढ़ TVK के संस्थापक और मुख्यमंत्री जोसेफ सी.

विजय ने धारापुरम में तीन घंटे से ज्यादा लंबा रोड शो किया। उन्होंने करीब 40 किमी की दूरी तय की और लोगों से छोटी मुलाकातें कीं। निर्वाचन आयोग के नियम के मुताबिक, रविवार शाम 6 बजे से मतदान खत्म होने तक किसी भी तरह के प्रचार पर रोक है। दोनों सीटों पर मंगलवार को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 9 अक्टूबर को की जाएगी। उपचुनावों में सत्तारूढ़ दलों का दबदबा रहा है उपचुनाव की वजह AIADMK के तत्कालीन विधायकों के इस्तीफे हैं। मदुरांतकम से के.

मरागथम कुमारवेल और धारापुरम से पी.

सत्यबामा ने इस्तीफा देकर विजय की अगुआई वाली पार्टी जॉइन की थी। विजय ने दोनों सीटों से उन्हीं महिला नेताओं को फिर उम्मीदवार बनाया है। दोनों सीटों को AIADMK का मजबूत गढ़ माना जाता है। विजय ने इस उपचुनाव को एक बार फिर TVK बनाम DMK की लड़ाई बना दिया है। राजनीतिक जानकारों की नजर इस बात पर है कि DMK या एडप्पाडी के.

पलानीस्वामी की अगुआई वाली AIADMK में से कौन चौंका सकता है। DMK ने मदुरांतकम से पूर्व विधायक आई.

पारंथामेन और धारापुरम से सुगन्या को उम्मीदवार बनाया है। अभिनेता-राजनेता सीमान की अगुआई वाली NTK ने भी दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। उपचुनाव में सहयोगी दलों के उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं। राज्य में आमतौर पर उपचुनावों में सत्तारूढ़ दलों का दबदबा रहा है। TVK के लिए दोनों सीटें अहम TVK दोनों सीटें जीतना चाहती है।

इससे 234 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी की संख्या बढ़कर 109 हो जाएगी। यह साधारण बहुमत से केवल नौ सीट कम होगी। कांग्रेस, VCK और IUML, TVK की अगुआई वाली गठबंधन सरकार का हिस्सा हैं। दो वाम दल CPI (M) और CPI के दो-दो विधायक हैं। ये दोनों दल विजय सरकार को बाहर से अहम समर्थन दे रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों वाम दलों ने मदुरांतकम और धारापुरम से एक-एक उम्मीदवार उतारा है।

उन्होंने TVK और अन्य दलों पर पैसे बांटने के आरोप भी लगाए हैं। धारापुरम में विजय का रोड शो अप्रैल 2026 के विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत के बाद यह मुख्यमंत्री विजय की पहली चुनावी परीक्षा है। रविवार को उन्होंने पश

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत के दक्षिणी राज्य तमिलनाडु समेत चार राज्यों में आगामी उपचुनाव के प्रचार चरण का समापन हुआ है। यह चरण चुनावी अभियान के अंतिम चरण को दर्शाता है, जिसमें प्रमुख नेता जोसेफ विजय ने धारापुरम में 40 किलोमीटर का रोड शो कर निवासियों से मुलाकात की। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चुनावी माहौल को स्पष्ट करती है और मतदाताओं के बीच निर्णय लेने की प्रक्रिया को प्रभावित करती है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है कि लोग अपनी पसंद को दृढ़ करें, मतदान के दिन 6 अक्टूबर को सक्रिय रूप से मतदान करें, और चुनाव के प

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।