तरुण विकास को समर्पित विचार, जेन जी अराजकता का पर्याय: श्री तोमर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने यह बात मंदसौर में आयोजित 32 वीं भारतीय युवा संसद में कही। इस कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में संसदीय लोकतंत्र, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम में मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, हरदीप सिंह डंग, चंदर सिंह सिसौदिया, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, सहकारिता नेता मदनलाल राठौर, युवा संसद के आयोजक आशुतोष जोशी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
युवा संसद को संबोधित करते हुए श्री तोमर ने कहा कि देश के परिदृश्य पर कार्य करने के लिए और उपलब्धि प्राप्त करने के विभिन्न कार्य दिखाई देते हैं लेकिन ऐसे अनेक कार्यों में सबसे कठिन कार्य व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया को संचालित करना। कोई भी बड़ा उद्योग लगाया जाए तो वह जल्दी लाभ कमा सकता है।
कहीं भी सेवा कार्य करेंगे तो अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। लोकतंत्र के लिए आवश्यक व्यक्ति निर्माण की प्रक्रिया पर कार्य करना दुष्कर है। जब लाखों लोगों पर काम करते हैं तब कहीं जाकर मुट्ठी भर लोगों के व्यक्तित्व निर्माण की उपलब्धि प्राप्त होती है। कम उपलब्धि वाले क्षेत्र को चुनना, कार्य करना और उपलब्धि हासिल करने वाले संगठनों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
देश में अनेक आध्यात्मिक, सामाजिक व अन्य संगठन हैं जो व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहे हैं लेकिन व्यापक फलक पर जिस समर्पण के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कार्य किया है, उस कार्य की तुलना किसी और संगठन के साथ नहीं हो सकती है।
मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने जी जेन के संदर्भ में कहा कि जेन जी के बारे में सोचेंगे पाएंगे कि जेन जी की कोई परिभाषा नहीं है। इसे एक उम्र से जोड़ दिया गया है। लेकिन मेरी नजर में ये देश की तरुणाई है। जब हम दोनों शब्दों को देखते हैं तो पूरा अर्थ बदल जाता है। जेन जी का नाम लेने पर अराजकता याद आती है और तरुण भारत कहते हैं तो खुदीराम बोस, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, महारानी लक्ष्मीबाई याद आएंगे।
आदि शंकरचार्य ने जब देश की पदयात्रा की थी तब वे युवा थे। स्वामी विवेकानंद ने जब विश्व धर्म संसद में संबोधित किया था तब वे भी युवा थे। दोनों चरित्र शब्द से ही बदल जाते हैं। हमें दीवार बनकर जेन जी के शाब्दिक अर्थ को रोकना पड़ेगा। यह तरुण भारत है। यह उदियमान भारत है। इस तरुणाई की विरासत वह भारत है जिसके साहित्य और संस्कृति ने पूरी दुनिया को विज्ञान देने का काम किया है।
गणित का शून्य दिया है।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
तरुण विकास को समर्पित विचार, जेन जी अराजकता का पर्याय: श्री तोमर