Tata Tigor Facelift जल्द हो सकती है लॉन्च, नए लुक के साथ मिलेंगे कई बड़े अपडेट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सेडान Tata Tigor को जल्द ही नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। 2026 Tigor Facelift की डिजाइन पेटेंट तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिनसे कार के एक्सटीरियर में बड़े बदलावों का संकेत मिलता है। नई Tigor को हाल ही में अपडेट हुई Tata Tiago से कई डिजाइन और फीचर मिल सकते हैं। मौजूदा जानकारी के अनुसार इसकी लॉन्चिंग 2026 के आखिर में, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में अक्टूबर 2026 के आसपास लॉन्च होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है।
📡 स्रोत: NewsData.io