खेल

तवेंगवा मुकुहलानी ICC के नए डिप्टी चेयरमैन नियुक्त किए गए, जय शाह ने दी बधाई

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
तवेंगवा मुकुहलानी ICC के नए डिप्टी चेयरमैन नियुक्त किए गए, जय शाह ने दी बधाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तवेंगवा मुकुहलानी को डिप्टी चेयरमैन नियुक्त किया है। कॉन्ट्रैक्ट के तहत वह 14 महीनों तक यानी नवंबर 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने उन्हें बधाई दी है। आपको बता दें, 2027 विश्व कप की मेजबनी जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ़्रीका और नामीबिया करेंगे।

आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने तवेंगवा मुकुहलानी को बधाई देते हुए कहा, "क्रिकेट प्रशासन में उनका अनुभव, खेल की वैश्विक समझ और इसके विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ICC बोर्ड के लिए बहुत कीमती होगी।" आईसीसी द्वारा जारी स्टेटमेंट में जय शाह के हवाले से लिखा गया, "उन्होंने अपने साथी डायरेक्टर्स का भरोसा जीता है, मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं ताकि हमारे सदस्यों के बीच क्रिकेट को मजबूत किया जा सके और दुनिया भर में खेल के विकास के लिए और मौके बनाए जा सकें।

क्रिकेट के वैश्विक स्तर पर फैलने और ओलंपिक खेलों में वापसी करने के साथ, मजबूत नेतृत्व बहुत जरूरी होगा। मैं तवेंग्वा को उनकी नई भूमिका में सफलता की शुभकामनाएं देता हूं।" तवेंगवा ने कहा, "मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं क्योंकि मेरे साथी आईसीसी बोर्ड डायरेक्टर्स ने मुझ पर जो भरोसा जताया।

डिप्टी चेयरमैन के तौर पर सेवा करने का मौका मिलने के लिए आभारी हूं। मैं हमारे चेयरमैन, जय शाह के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं, जिनके नेतृत्व, ऊर्जा और महत्वाकांक्षा ने आईसीसी को एक स्पष्ट मकसद दिया है, जिसमें क्रिकेट को बढ़ाने, हमारे सदस्यों के लिए मौके बनाने और नए दर्शकों और बाजारों तक पहुंचने पर जोर दिया गया है।" तवेंगवा मुकुहलानी ने आगे कहा, "लगातार वैश्विक विस्तार, खासकर ओलंपिक खेलों में इसकी वापसी के साथ क्रिकेट एक रोमांचक दौर में प्रवेश कर रहा है.

मैं हमारे चेयरमैन श्री जय शाह और बोर्ड के साथी डायरेक्टर्स का समर्थन करने के लिए उत्सुक हूं, ताकि हम अपनी प्राथमिकताओं को आगे बढ़ा सकें और दुनिया भर में क्रिकेट के सर्वोत्तम हितों के लिए काम कर सकें।"

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।