Team India Next Series: वेस्टइंडीज को वनडे में 2-1 से रौंदा, अब टी20 सीरीज की बारी, कब-कहां होगी पहली भिड़ंत?
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Team India Next Series: भारतीय टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-1 से हरा दिया है. सीरीज का तीसरा मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला गया.
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जोरदार वापसी की और भारतीय टीम को 5 विकेट से हरा दिया.
इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 351 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 48.2 ओवर में टारगेट चेज कर लिया.
विंडीज की ओर से कप्तान शाई होप ने नाबाद 162 रनों की पारी खेली. इसके दम पर वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे में भारत को 5 विकेट से हरा दिया. इसके चलते भारतीय टीम वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप नहीं कर पाई.
अब भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत और वेस्टइंडीज का पहला टी20 मैच कब-कहां खेला जाएगा.
कब-कहां होगा पहला टी20 मैच?
भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 6 अक्टूबर से टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होगी. सीरीज का पहला मैच लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा.
इसके लिए आधे घंटे पहले यानी 6:30 टॉस किया जाएगा.
श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम वनडे टी20 सीरीज में भी वेस्टइंडीज को हराने के इरादे से उतरेगी. वहीं, दूसरी ओर वेस्टइंडीज की कमान एक बार फिर शाई होप के हाथों में होगी.
शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज की टीम वनडे में हार का बदला टी20 सीरीज में लेना चाहेगी.
भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज शेड्यूल पहला टी20 मैच- 6 अक्टूबर (लखनऊ) दूसरा टी20 मैच- 9 अक्टूबर (रांची) तीसरा टी20 मैच- 11 अक्टूबर (इंदौर) चौथा टी20 मैच- 14 अक्टूबर (हैदराबाद) पांचवां टी20 मैच- 17 अक्टूबर (बेंगलुरु) दोनों टीमों की टी20 स्क्वाड भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा , वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंग्टन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव.
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर , अकील होसेन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर.
📡 स्रोत: NewsData.io