Tech Tips: पेंशनर्स को अब नहीं लगाने पड़ेंगे बैंक या पेंशन ऑफिस के चक्कर, घर बैठे ही मोबाइल से 30 नवंबर तक कर लें ये काम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इंटरनेट डेस्क। यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) के तहत पेंशन पाने वाले पेंशनर्स को अपना लाइफ सर्टिफिकेट 30 नवंबर तक जमा करना होता है। ऐसा नहीं होने पर उनकी पेंशन रूक सकती है। हर महीने मिलने वाली सुनिश्चित पेंशन का भुगतान बिना रुकावट के होता रहे, इसके लिए सरकार ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाने के लिए हर साल ये तारीख तय की है।
पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है कि उन्हें अब अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक या पेंशन ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वह घर बैठे अपने मोबाइल से ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकेंगे। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से यूपीएस जीवन सेतु- डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सुविधा शुरू कर दी गई है।
इसके माध्यम से आधार और फेस ऑथेंटिकेशन की सहायता से जीवन प्रमाण पत्र बनाया और जमा किया जा सकेगा। पेंशनर्स आधार नंबर से अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं। इस प्रकार मोबाइल से जमा हो करवा दें अपना लाइफ सर्टिफिकेट - सबसे पहले पेंशनर्स मोबाइल में NPS by Protean eGov ऐप डाउनलोड कर लें। - अब होम स्क्रीन पर 'UPS जीवन सेतु - डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट' का ऑप्शन का चयन करें।
- अपना पर्मनेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर और जन्मतिथि इसमें डालना होगा। -रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिलने ओटीपी से अपनी जानकारी वेरिफाई कर दें। - अब आधार का ऑप्शन का चयन कर अपना आधार नंबर डालें। इसके बाद कंटीन्यू विथ आधार पर क्लिक करना होगा। -अब फेस ऑथेंटिकेशन का ऑप्शन का चयन कर चेहरे से अपनी पहचान सत्यापित करें।
-वेरिफिकेशन सफल होने के बाद ऐप आपका डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार कर देगा। - स्क्रीन पर सर्टिफिकेट सफलतापूर्वक बनने का मैसेज आने पर 'डन' पर क्लिक आपको करना होगा। - डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनकर जमा भी हो जाएगा। PC: zeebiz अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
📡 स्रोत: NewsData.io