तेलंगाना में AIMIM नेता की हत्या, दिनदहाड़े चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के राजेंद्रनगर में सोमवार (23 नवंबर, 2026) को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है.
दरअसल, राजेंद्रनगर के हिमायत सागर रोड के पास 8-10 हमलावरों ने AIMIM नेता और हिस्ट्री-शीटर मुर्तजा पहलवान पर अचानक हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.
पहलवान हिमायत सागर इको पार्क के पास अपनी जमीन पर दो-तीन साथियों के साथ बैठे थे, तभी चाकू और अन्य धारदार हथियारों से लैस कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया.
उन्हें गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहने लगा, जिसके बाद उन्हें अट्टापुर के जर्मन अस्पताल ले जाया गया और ICU में भर्ती कराया गया. हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
बाद में, पोस्टमार्टम के लिए उनके शव को उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल भेज दिया गया.
पुलिस स्टेशन इलाके में दिनदहाड़े खूनी वारदात को दिया अंजाम
यह हमला दिनदहाड़े RGI एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के इलाके में हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पहलवान को उनकी जमीन पर ही घेर लिया और उन्हें खून से लथपथ हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए थे.
उन्हें पहले अट्टापुर के जर्मन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. राजेंद्रनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.
बता दें कि पहलवान इस इलाके के एक लिस्टेड हिस्ट्री-शीटर थे.
पुलिस ने दी वारदात की जानकारी
वारदात के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच अभी शुरुआती चरण में है. अधिकारी ने कहा, हम मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं. आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी.
जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे
📡 स्रोत: ABP Live
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में AIMIM नेता मुर्तजा पहलवान की चाकू से हत्या के बारे में है। यह घटना राजनीतिक हिंसा और क्षेत्रीय अस्थिरता को उजागर करती है, जिससे स्थानीय समाज में भय और असुरक्षा बढ़ी है। ऐसी घटनाएँ राजनीतिक दलों के बीच वैरभाव को बढ़ा सकती हैं, चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकती हैं और नागरिकों के बीच विश्वासघात की भावना पैदा कर सकती हैं। इसके अलावा, यह राष्ट्रीय स्तर पर शांति और व्यवस्था के प्रति चिंताएँ बढ़ा सकती है, जिससे सरकार को सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने और समुदायों के
🎙️ जनता का संदेश का मत
हिंसा का कोई समाधान नहीं है। जब मतभेद हों, तो संवाद और कानूनी मार्ग अपनाएँ, न कि चाकू और गुस्सा। समाज को एकजुट होकर शांति, सहिष्णुता और सहानुभूति की राह पर चलना चाहिए। हर जीवन की क़द्र करें, ताकि भविष्य में ऐसे दुःखद घटनाएँ न हों।