राज्य

तेलंगाना में अल नीनो के प्रभाव से निपटने के लिए अग्रिम कार्ययोजना बनाने के निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
तेलंगाना में अल नीनो के प्रभाव से निपटने के लिए अग्रिम कार्ययोजना बनाने के निर्देश

तेलंगाना की पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री सीतक्का ने ग्रामीण क्षेत्रों में अल नीनो के प्रभाव से निपटने के लिए अधिकारियों को अग्रिम कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार को कम से कम 125 दिनों का रोजगार गारंटी कार्य उपलब्ध कराया जाना चाहिए। मंत्री ने कल हैदराबाद में अल नीनो के कारण सूखे के प्रभाव को कम करने के लिए आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए अधिकारियों से पेयजल, रोजगार और पशुओं के चारे की कमी पूरी करने को कहा है।

सम्मेलन में प्रस्तुत एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 33 जिलों में से 16 से 18 जिलों में वर्षा की कमी 20 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने अगले पांच महीनों में प्रत्येक जॉब कार्ड धारक को हर महीने कम से कम सात हजार पांच सौ रुपये की आय सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा। मंत्री ने रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत सड़कें, भूजल पुनर्भरण तालाब, चेक डैम और तालाबों से गाद निकालने पर

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।