राजनीति

तेलंगाना CM बोले- राम अमीरों और शिव गरीबों के भगवान:भाजपा ने राम को चुराया इसलिए कांग्रेस दक्षिण में सफल और उत्तर भारत में पिछड़ी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 29 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
तेलंगाना CM बोले- राम अमीरों और शिव गरीबों के भगवान:भाजपा ने राम को चुराया इसलिए कांग्रेस दक्षिण में सफल और उत्तर भारत में पिछड़ी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि शिव गरीबों के और राम अमीरों के भगवान हैं। वहीं, भाजपा अमीरों की पार्टी है। सोमवार को दिल्ली में एक सम्मेलन में रेवंत रेड्डी से पूछा गया था कि कांग्रेस दक्षिण में लोकप्रिय है, लेकिन उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत में उतनी मजबूत क्यों नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस दक्षिणी राज्यों में सफल है, लेकिन उत्तर भारत में कमजोर रही है। इसकी वजह भाजपा पर भगवान राम को चुरा लेने का आरोप लगाकर बताई। उन्होंने आरोप लगाया- हम द्रविड़ हैं जबकि उत्तर भारत के लोग आर्य हैं। हम शिव के भक्त हैं और आर्य भगवान राम के भक्त हैं। भाजपा ने राम को चुरा लिया है।

यह भावना और आस्था का मामला है। केंद्रीय मंत्री बोले- रेड्डी भगवान को नहीं बांटें रेवंत रेड्डी के बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने कहा कि रेड्डी पहले “मुस्लिम कांग्रेस है, कांग्रेस मुस्लिम है” कह चुके हैं। अब वे भगवान राम और भगवान शिव के बीच राजनीतिक सीमाएं खींच रहे हैं।

कुमार ने कहा- तेलंगाना के सीएम के तौर पर रेवंत रेड्डी को बेहतर पता होना चाहिए। तेलंगाना में वेमुलावाड़ा में दक्षिण काशी और भद्राचलम में दक्षिण अयोध्या है। उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी को भगवान राम और भगवान शिव को उत्तर और दक्षिण में नहीं बांटना चाहिए। पीएम मोदी लोकसभा में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उनके मुताबिक, काशी विश्वनाथ वाराणसी के आध्यात्मिक केंद्र में स्थित है। SIR के खिलाफ आंदोलन करेंगे उन्होंने SIR के खिलाफ देशभर में ‘SIR, गो बैक’ आंदोलन की बात कही। केंद्रीय राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने उनके बयान पर पलटवार किया और कहा कि राम और शिव को उत्तर-दक्षिण में नहीं बांटना चाहिए।

रेवंत रेड्डी ने कहा कि देश में SIR के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन के समय हुए ‘साइमन, गो बैक’ आंदोलन जैसा विरोध होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को इसके लिए एकजुट होना होगा। इनमें ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और एमके स्टालिन भी शामिल होंगे। रेवंत ने आरोप लगाया कि SIR का मकसद वोटों को हटाना और BJP को फायदा पहुंचाना है।

उन्होंने BJP पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र के डिफेंस, होम और कॉमर्स जैसे अहम मंत्रालय उत्तर भारत के नेताओं के पास हैं। रेवंत रेड्डी ने अपनी सरकार के शिक्षा क्षेत्र पर फोकस की भी बात की। उन्होंने यंग इं

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।