मनोरंजन

तेलुगु के दिग्गज एक्टर गिरी बाबू का निधन, चिरंजीवी समेत इन सितारों ने दी जताया शोक

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
तेलुगु के दिग्गज एक्टर गिरी बाबू का निधन, चिरंजीवी समेत इन सितारों ने दी जताया शोक

साउथ सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. दिग्गज तेलुगु एक्टर गिरी बाबू को लेकर खबर सामने आ रही है कि उनका निधन हो गया है.

वो 83 साल के थे, जब उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. 14 नवंबर को उन्होंने हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनकी मौत की खबर ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया है और हर कोई सदमे में है.

तेलुगु एक्टर गिरी बाबू फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और डायरेक्टर थे.

उनका 5 दशकों स ज्यादा का फिल्मी करियर रहा, जिसमें उन्होंने 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था.

चिरंजीवी ने गिरी बाबू की मौत पर जताया शोक

गिरी बाबू की मौत पर एक्टर चिरंजीवी ने शोक व्यक्त किया.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'जाने-माने अभिनेता गिरी बाबू के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा.

अपनी बेहतरीन अदाकारी और अनोखे अंदाज के जरिए, तेलुगु फिल्म उद्योग में एक अभिनेता, निर्माता और निर्देशक के रूप में उन्होंने जो योगदान दिया है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा.'

ప్రముఖ నటులు గిరిబాబు గారు ఇకలేరనే వార్త నన్ను దిగ్భ్రాంతికి గురి చేసింది. విలక్షణమైన నటనతో, తనదైన ప్రత్యేక శైలితో ఎన్నో వైవిధ్యమైన చిత్రాల ద్వారా నటుడు గా, నిర్మాతగా, దర్శకునిగా తెలుగు చిత్ర పరిశ్రమకు గిరిబాబు గారు అందించిన సేవలు చిరస్మరణీయం. ఆయన మరణం తెలుగు చిత్ర పరిశ్రమకు తీరని లోటు. వారి పవిత్ర ఆత్మకు శాంతి చేకూరాలని భగవంతుడిని ప్రార్థిస్తూ... వారి కుటుంబ సభ్యులకు, అభిమానులకు నా ప్రగాఢ సానుభూతిని తెలియజేస్తున్నాను. ఓం శాంతి 🙏

Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) November 14, 2026

वो आगे लिखते हैं, 'उनका जाना तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती. ईश्वर से प्रार्थना है कि वो उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.

मैं उनके परिवार और

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

गिरी बाबू, तेलुगु सिनेमा के 83 वर्षीय दिग्गज अभिनेता और निर्देशक, का 14 नवंबर को हैदराबाद के निजी अस्पताल में निधन हुआ। उनकी मृत्यु ने दक्षिण भारतीय फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ाई है, क्योंकि वे 5 दशकों से फिल्म उद्योग के प्रमुख चेहरे रहे हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि गिरी बाबू ने कई प्रतिष्ठित फिल्मों में काम किया और कई पुरस्कार जीते, जिससे वे क्षेत्रीय सिनेमा के इतिहास में एक अनूठी जगह रखते हैं। उनके निधन से दर्शकों और सहकर्मियों को सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर पुनर्विचार करने का अवसर

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।