टेस्ट में 5वें दिन कभी नहीं हुआ इतना बड़ा रन चेज, ऑस्ट्रेलिया तोड़ेगा 116 साल पुराना रिकॉर्ड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहा है, जिसका आज पांचवां दिन है. सीरीज 1-1 से बराबरी पर है, यानी ये मैच सीरीज डिसाइडर है.
साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 387 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 288 रनों का लक्ष्य मिला है. अगर टीम ने इसे हासिल कर लिया तो इतिहास बन जाएगा.
अगर ऑस्ट्रेलिया ने 288 रन चेज करते हुए जीत दर्ज की तो ये साउथ अफ्रीका में पांचवें दिन सबसे बड़ा सफल रन चेज बन जाएगा.
अभी ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1910 (जोहानसबर्ग) में पांचवें दिन 214 रनों का लक्ष्य हासिल किया था.
इसके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिआ है, जिन्होंने 2002 (केपटाउन) 203 रन का लक्ष्य हासिल किया था.
साउथ अफ्रीका में पांचवें दिन सबसे बड़ा सफल रन चेज
214- इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 1910
203- ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2002
179- ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 1966
168- ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2011
164- दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, जोहान्सबर्ग, 1998
जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 214 रनों के बड़े अंतर से हराया था.
उस मैच के हीरो मैट रेनशॉ रहे थे, जिन्होंने पहली पारी में 190 रन बनाए थे और 2 विकेट लिए थे. उन्होंने दूसरी पारी में 82 रन बनाए थे. दूसरा मैच साउथ अफ्रीका ने जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी.
न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 329 रन बनाए थे. मिचेल स्टार्क ने पहली पारी में 6 विकेट चटकाए थे.
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 100 रनों की बढ़त बनाई, टीम ने 429 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में जोश इंग्लिस (102) ने शतक जड़ा था. मैट रेनशॉ (74) और एलेक्स कैरी (80) ने महत्वपूर्ण पारी खेली थी.
साउथ अफ्रिक ने दूसरी पारी में 387 रन बनाए, इस पारी में रयान रिकेल्टन (101) औ
📡 स्रोत: ABP Live Khel