खेल

टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

एक टेस्ट मैच खिलाड़ी के धैर्य, कौशल और दृढ़ता की कड़ी परीक्षा लेता है.

पांच दिनों तक जीत की जंग लड़ना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में अपनी अलग पहचान बनाई है.

बल्लेबाजी में कई बार ट्रिपल सेंचुरी बनी और ब्रायन लारा ने तो पारी में 400 रन तक बना डाले थे.

डॉन ब्रैडमैन से लेकर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और जो रूट तक, टेस्ट फॉर्मेट ने क्रिकेट को कई महान बल्लेबाज दिए हैं.

मगर इनमें कुछ नाम ऐसे हैं, जिन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में खूब सारे रन बनाए, लेकिन कभी ट्रिपल सेंचुरी लगाने की उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए.

यहां उन खिलाड़ियों की लिस्ट देखिए, जिन्होंने बिना तिहरा शतक लगाए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाए.

सचिन तेंदुलकर

बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ही हैं. टेस्ट करियर में सर्वाधिक रन (15921) बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है.

सचिन का टेस्ट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 248 रन है, जो उन्होंने ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था.

जो रूट

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ चुके जो रूट ने भी कभी ट्रिपल सेंचुरी नहीं लगाई है. अब तक रूट ने अपने करियर में 14278 रन बना लिए हैं.

उनका बेस्ट स्कोर 262 रन है, जो पाकिस्तान के खिलाफ 2024 में आया था. उसी मुकाबले में हैरी ब्रूक ने 317 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी.

रिकी पोंटिंग

टेस्ट करियर में 13378 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी अपने करियर में कभी ट्रिपल सेंचुरी नहीं लगाई.

उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी साल 2003 में भारत के खिलाफ आई थी, जब उन्होंने मेलबर्न में 257 रन बना डाले थे.

जैक्स कैलिस

दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस का टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर 224 रन है.

उन्होंने अपने करियर में 13289 रन बनाए, लेकिन कभी भी एक पारी में 300 रनो

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।