खेल

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज, जो रूट नंबर-1

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज, जो रूट नंबर-1

पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अर्धशतक लगाकर इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने इतिहास रच दिया है.

जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक (फिफ्टी) लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

एजबेस्टन में खेले गए तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में रूट ने 9 चौकों की मदद से नाबाद 62 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. यह टेस्ट में उनका 69वां अर्धशतक रहा.

जो रूट बने टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

जो रूट ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. सचिन के नाम टेस्ट में 68 अर्धशतक थे.

अब रूट ने 69वां अर्धशतक लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. एक्टिव क्रिकेटरों में कोई भी जो रूट के आस-पास नहीं है.

टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में जो रूट 69 फिफ्टी के साथ पहले नंबर पर आ गए हैं. 68 अर्धशतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर इस रिकॉर्ड लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.

वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज रहे शिवनारायण चंद्रपॉल 66 अर्धशतक के साथ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.

चौथे नंबर पर एलन बॉर्डर और पांचवें नंबर के राहुल द्रविड़ के नाम 63-63 अर्धशतक हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज

1- जो रूट (इंग्लैंड): 69 अर्धशतक 2- सचिन तेंदुलकर (भारत): 68 अर्धशतक

3- शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्ट इंडीज): 66 अर्धशतक

4- एलन बॉर्डर (ऑस्ट्रेलिया): 63 अर्धशतक 5- राहुल द्रविड़ (भारत): 63 अर्धशतक

6- रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया): 62 अर्धशतक

7- जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका): 61 अर्धशतक

8- एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड): 57 अर्धशतक 9- महेला जयवर्धने (श्रीलंका): 50 अर्धशतक

10- इंजमाम-उल-हक (पाकिस्तान): 46 अर्धशतक

इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता तीसरा टेस्ट

तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 133 रन ही बना सकी थी.

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में नाबाद 62 रनों की पारी लगाकर इतिहास रचा, जिससे वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक (फिफ्टी) लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। यह घटना क्रिकेट के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ है क्योंकि रूट ने 69वां अर्धशतक हासिल किया, जो किसी भी खिलाड़ी के लिए एक नया रिकॉर्ड है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह इंग्लैंड के कप्तान की व्यक्तिगत सफलता और टीम की जीत दोनों को दर्शाती है। आम जनता के लिए यह प्रेरणा का स्रोत है, जिससे युवा खिलाड़ी अपनी मेहनत और धैर्य से नई ऊँ

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।