Thailand Flood: थाईलैंड में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 23 की मौत, राजधानी में 7 लाख लोग प्रभावित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Thailand Flood: थाईलैंड में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने देश भर में तबाही मचा दी है. सरकार ने मंगलवार को बाढ़ से जुड़ी जानकारी दी.
सरकार के अनुसार, थाईलैंड की राजधानी में बाढ़ की वजह से मंगलवार को चार और लोगों की मौत हो गई है.
इन चार लोगों की मौत को मिलाकर थाईलैंड में अब तक मरने वाले लोगों की कुल संख्या 23 हो गई है. अकेले बैंकॉक शहर में बाढ़ से करीब 7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं.
बैंकॉक में 230 से अधिक शेल्टर होम्स बैंकॉक में लगातार 48 घंटे तक इतनी तेज बारिश हुई है कि 3 दिन बाद भी कुछ हिस्सों में पानी भरा रहा. भारी बारिश की वजह से शहर में आपदा घोषित किया गया है. स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं.
इसके अलावा, बैंकॉक में 230 से अधिक शेल्टर होम खोले गए हैं, जिसमें 7 हजार से अधिक लोग रहने को मजबूर हैं.
थाईलैंड के 77 प्रांतों में से 29 प्रांत बाढ़ से प्रभावित हैं. #Bangkok remains flooded #Thailand ’s flood death toll has reached 23, with 29 provinces affected & thousands in shelters. ▪️8 people have died in Bangkok following heavy rainfall and widespread flooding, according to a government announcement on Tuesday, bringing the number of… pic.twitter.com/jSnOtURha5 — ⚡️🌎 World News 🌐⚡️ (@ferozwala) September 29, 2026 बैंकॉक से बाढ़ की तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें गाडियां पूरी तरह से डूबी दिखाई दे रहीं हैं.
स्वर्ण भूमि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुईं हैं.
बाढ़ की वजह से बैंकॉक सहित देश के प्रमुख शहरों की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ गई है.
राहत और बचाव कार्य जारी बता दें, थाईलैंड में सितंबर माह में सबसे अधिक बारिश होती है.
हालांकि, राजधानी के रहने वाले लोगों का कहना है कि इस साल आई बाढ़ पिछली बाढ़ों की तुलना में सबसे ज्यादा गंभीर लग रही है. बता दें, बैंकॉक शहर दलदली जमीन पर बसा हुआ है. यहां नहरों का जाल बिछा हुआ है.
बारिश की वजह से इनमें से कई नहरें ऊफान पर आ जाती हैं और शहर बाढ़ की जद में आ जाता है.
Bangkok was declared a city-wide disaster zone after up to 300 mm of rain in 48 hours flooded at least 37 key locations.
All 50 districts faced emergency measures, disrupting roads, flights, schools and businesses.
pic.twitter.com/vkFMu5EcKj — HINT News (@9415st) September 29, 2026 शहर से पानी निकालने में लगेगा कम से कम एक सप्ताह इसके अलावा, पंपिंग स्टेशन पिछले कई दिनों से अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं.
बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपुंट ने रविवार को बताया था कि पानी को पूरी तरह से निकलने में एक सप्ताह तक का वक्त लग सकता है.
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी थी कि जैसे-जैसे जीवाश्म ईंधन के उत्सर्जन के कारण ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ेगी.
📡 स्रोत: NewsData.io