राजनीति

ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीमद्भागवत कथा एवं संत सम्मेलन में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीमद्भागवत कथा एवं संत सम्मेलन में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री

ठाकुर द्वारा मंदिर के विकास को 25 लाख, सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख और सड़क निर्माण को 15 लाख रुपये की घोषणा

अगस्त 05, ऊना (हिमाचल प्रदेश): उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं विशाल संत सम्मेलन में भाग लिया। यह धार्मिक आयोजन 29 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली अप्पर के विकास के लिए प्रथम चरण में 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण पर कुल 40 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त भदसाली अप्पर में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये तथा पंचायत में सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने गूगा जाहर पीर मंदिर भदसाली अप्पर और तपस्थान संत देविआ सिख गुरुद्वारा के लिए भी 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री ने गूगा नवमी के अवसर पर गूगा जाहर पीर मंदिर में माथा टेका तथा तपस्थान संत देविआ सिख गुरुद्वारा में भी शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है।

प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के विकास तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ठाकुर द्वारा मंदिर भदसाली पहुंचने पर मंदिर कमेटी के प्रधान मोहन सिंह जसवाल ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भदसाली अप्पर प्रधान अश्वनी जसवाल, लोअर भदसाली के प्रधान सूरम सिंह, प्रधान गुरुद्वारा सिंह सभा भदसाली यशपाल सिंह साका के अलावा जसपाल जस्सा, मंजीत कौर साका, जोगिंदर सिंह पाठी, सुरजीत सिंह, गुरदीप सिंह और दर्शन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।